Traffic Tail

राजस्थान के MBBS स्टूडेंट की कजाकिस्तान में मौत:इकलौते बेटे की 6 महीने में पूरी होने वाली थी डिग्री, शाम तक गांव पहुंचेगी बॉडी

कजाकिस्तान में MBBS कर रहे कोटपूतली-बहरोड़ के स्टूडेंट की मौत हो गई। इसी साल जून में उसकी डिग्री पूरी होने वाली थी। 4 सितंबर 25 को ही वह घर से कजाकिस्तान गया था। आज (शनिवार) शाम तक उसकी बॉडी यहां आने की संभावना है।

माता-पिता को नहीं दी गई मौत की सूचना कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नांगल खोड़िया गांव के रहने वाले राहुल यादव (25) पुत्र दीपचंद साउथ कजाकिस्तान मेडिकल एकेडमी के स्टूडेंट था। वह इकलौता बेटा था। उसकी एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। राहुल अविवाहित था।

बताया जा रहा है कि उनके माता-पिता को अभी तक बेटे की मौत की सूचना नहीं दी गई है। उन्हें इतना जरूर बताया गया है कि राहुल का एक्सीडेंट हो गया है। पिता दीपचंद ने बताया कि 6 जनवरी को हादसे की सूचना मिली थी।

6 जनवरी को दोस्तों के साथ घूमने गया था परिवार वालों ने बताया- 6 जनवरी को राहुल अपने 4 दोस्तों के साथ घूमने गया था। इस दौरान अल्माटी (कजाकिस्तान) के पास एक गांव में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में कार के ड्राइवर समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। राहुल और उसका दोस्त मंजीत गंभीर घायल हो गए। इलाज के दौरान 9 जनवरी की दोपहर को राहुल की मौत हो गई।

हादसे के बाद की PHOTOS…

6 जनवरी को कजाकिस्तान के अल्माटी के पास कोटपूतली-बहरोड़ के नांगल खोड़िया गांव के रहने वाले राहुल यादव की कार का एक्सीडेंट हो गया था।
6 जनवरी को कजाकिस्तान के अल्माटी के पास कोटपूतली-बहरोड़ के नांगल खोड़िया गांव के रहने वाले राहुल यादव की कार का एक्सीडेंट हो गया था।

गांव में होगा अंतिम संस्कार गांव के लोगों ने बताया कि शनिवार शाम तक राहुल का शव गांव पहुंचेगा। इसके बाद यहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। राहुल के पिता दीपचंद गुरुग्राम (हरियाणा) में टैक्सी चलाते हैं। माता-पिता को बेटे की मौत की खबर नहीं है। इस दौरान मां हाथ जोड़कर सरकार से गुहार लगा रही है कि उसके बेटे को जल्द से जल्द भारत लाया जाए।

राहुल की मां शशि देवी (पीली चुनरी सिर पर रखे हुए) हाथ जोड़कर बेटे को सही सलामत घर लाने की अपील कर रही हैं। उन्हें बेटे की मौत की खबर नहीं दी गई है।
राहुल की मां शशि देवी (पीली चुनरी सिर पर रखे हुए) हाथ जोड़कर बेटे को सही सलामत घर लाने की अपील कर रही हैं। उन्हें बेटे की मौत की खबर नहीं दी गई है।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More