Traffic Tail

फतेहपुर में 11 हजार वोल्ट लाइन के खंभे से टकराई:चालक फरार, खंभे से कार टकराने से पूरे क्षेत्र की बिजली बाधित

फतेहपुर कस्बे के वार्ड नंबर 3 में बीती रात एक कार 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के खंभे से टकरा गई। इस घटना के कारण पूरे मोहल्ले की बिजली गुल हो गई और निवासी रातभर अंधेरे में रहे। कार चालक मौके से फरार हो गया।

स्थानीय राजेंद्र महिचा ने बताया कि रात करीब 11 बजे पूरे मोहल्ले की बिजली चली गई थी, जो सुबह तक नहीं आई। सुबह जब लोगों ने सड़क पर देखा, तो पता चला कि 11 हजार वोल्ट का बिजली खंभा टूटा हुआ था और उसके पास एक क्षतिग्रस्त स्विफ्ट कार खड़ी थी। कार के दरवाजे खुले थे और बिजली के तार भी टूटे हुए थे।

मोहल्लेवासियों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस और बिजली विभाग को दी। विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस अभी तक मौके पर नहीं पहुंची है। कार किसकी थी और चालक कौन था, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More