Traffic Tail

प्री-बजट बैठक में हैल्थ-एक्सपर्ट बोले-हर डिवीजन पर कैंसर यूनिट हो:कोरोना की तरह सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगाई जाए, हर 8 मिनट में एक महिला की मौत हो रही

सीएमओ में आयोजित हुई प्री-बजट बैठक में आज हैल्थ एक्सपर्ट ने सरकार से हर डिवीजन हैडक्वार्टर पर कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की। एक्सपर्ट्स ने कहा कि आज महिलाओं में सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर बढ़ रहा हैं।

लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण 50 प्रतिशत मरीजों की मौत हो रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि सरकार इस ओर ध्यान दे और हर संभाग मुख्यालय पर कैंसर यूनिट स्थापित करें।

जिससे कैंसर का पता चलने पर महिलाओं को जल्द से जल्द नजदीक ही इलाज मिल सके। अभी प्रदेशभर के मरीजों को जयपुर और अन्य राज्यों में इलाज के लिए जाना पड़ता हैं।

बैठक में प्रदेशभर से हैल्थ सेक्टर से जुड़े एक्सपर्ट्स ने अपने सुझाव रखे।
बैठक में प्रदेशभर से हैल्थ सेक्टर से जुड़े एक्सपर्ट्स ने अपने सुझाव रखे।

कोराना की तरह सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगाई जाए डॉ विनीता पाटनी ने बताया कि आज हमारे देश में सर्वाइकल कैंसर तेजी से बढ़ रहा हैं। पूरे देश में हर दिन सर्वाइकल कैंसर से 200 महिलाओं की मौत हो रही हैं, मतलब हर 8 मिनट में एक महिला सर्वाइकल कैंसर की वजह से मौत का शिकार हो रही हैं।

लेकिन इस कैंसर को मामूली वैक्सीन लगाकर रोका जा सकता हैं। ऐसे में हमने सरकार से मांग की है कि जिस तरह से देश में कोरोना वैक्सीन लगाकर उसे हराया गया था।

उसी तरह से प्रदेश में सर्वाइकल वैक्सीन महिलाओं और बच्चियों को लगाई जाए।

सीएम ने कहा-स्वास्थ्य के लिए संसाधनों में कमी नहीं रखेंगे सीएम भजनलाल शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा और संवेदना से जुड़ा क्षेत्र है। पिछले दो सालों में राज्य सरकार ने अपने बजट में स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आगे भी स्वास्थ्य के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाया है। इससे गांव-ढाणी तक प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क उपचार मिल रहा है। बजट पूर्व संवाद का उद्देश्य यही है कि इस क्षेत्र के विशेषज्ञों के सुझावों से एक ऐसा बजट बने, जिससे प्रदेश की 8 करोड़ से अधिक जनता को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलें और राजस्थान स्वास्थ्य में सिरमौर बने।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More