Traffic Tail

देर रात जोधपुर पहुंचे गृहमंत्री शाह:CM भजनलाल ने किया स्वागत, माहेश्वरी समाज के महाकुंभ में शामिल होंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर पहुंच गए हैं। शनिवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे अमित शाह के जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनकी अगवानी की।

इससे पहले मुख्यमंत्री शुक्रवार रात करीब 10 बजे ही अपने दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंच चुके थे। दोनों नेता शनिवार सुबह 11:30 बजे ‘माहेश्वरी ग्लोबल कन्वेंशन’ (MGC2026) में हिस्सा लेंगे।

एयरफोर्स स्टेशन पर शाह का भव्य स्वागत केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के शनिवार रात 10:25 बजे जोधपुर पहुंचने का कार्यक्रम तय था, लेकिन वे देर रात करीब साढ़े बारह बजे यहां पहुंचे। उनके जोधपुर आगमन पर एयरफोर्स स्टेशन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया।

इस दौरान केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। शाह के स्वागत में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों का हुजूम उमड़ पड़ा।

सीएम शुक्रवार रात करीब 10 बजे पहुंचे इससे पूर्व, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार रात करीब 10 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत की अगुआई में उनका स्वागत किया गया।

इन दिग्गजों ने की अगवानी गृह मंत्री शाह और सीएम शर्मा के स्वागत में संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, शहर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी और शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल भी शामिल रहे।

इनके अलावा पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, पूर्व राज्यमंत्री प्रो. महेंद्र सिंह राठौड़, मेघराज लोहिया, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी, ज्योति ज्याणी, संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल और पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश सहित कई अधिकारियों ने भी अगवानी की।

मुख्यमंत्री के स्वागत में फलोदी विधायक पब्बाराम बिश्नोई, अपूर्वा सिंह, पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, रवि गहलोत और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रूपिंदर सिंह भी उपस्थित थे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More