Traffic Tail

टिकड़ में किसान की मौत:खेत पर काम करते समय तबीयत बिगड़ी, देवली अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

हनुमान नगर थाना क्षेत्र के टिकड़ गांव में खेत पर काम करते समय एक युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद देवली अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र श्योजी राम मीणा निवासी टिकड़ के रूप में हुई है।

मृतक के मामा के लड़के बहादुर सिंह पुत्र दयालसिंह मीणा निवासी लुहारी (जो वर्तमान में टिकड़ में रहते हैं) ने इस संबंध में हनुमान नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुकेश खेत पर काम कर रहा था तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजन उसे तुरंत राजकीय अस्पताल देवली ले गए, लेकिन इलाज के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More