जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जेडीए परिसर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने जेडीए मुख्य भवन के भू-तल,प्रथम तल एवं द्वितीय तल, नागरिक सेवा केंद्र भवन के प्रथम तल तथा पार्किंग भवन में स्थापित ऑप्टिमाइज़र में सुरक्षित रखे हुए रिकॉर्ड का अवलोकन किया।
जेडीसी ने परिसर का बारीकी से निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।उन्होंने कार्यप्रणाली में और अधिक सुधार, पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।






