Traffic Tail

जयपुर में विवाहिता ने किया सुसाइड:कमरे में चुन्नी से लगाया फंदा, बच्चों को कपड़े पहनाने को लेकर पति से कहासुनी हुई थी

जयपुर में एक विवाहिता के सुसाइड का मामला सामने आया है। वह अपने कमरे में चुन्नी से फंदे पर लटकी मिली। सेज थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया कि पति से कहासुनी के बाद उसने सुसाइड किया है।

पुलिस ने बताया- मध्य प्रदेश की रहने वाली विमला (27) ने सुसाइड किया है। वह अपने पति और दो बच्चों के साथ सेज के झाईं गांव में किराए के मकान में रहती थी। बच्चों को कपड़े पहनाने को लेकर दिन में उसकी पति से कहासुनी हुई थी। इसके बाद पति अपने काम पर चला गया। वापस लौटने पर विमला ने खाना नहीं बनाया था। बाहर खाना खाने जाने के दौरान विमला ने कमरे में चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया।

वापस लौटने पर गेट अंदर से बंद मिलने पर काफी खटखटाया। जैसे-तैसे गेट से अंदर जाने पर विमला चुन्नी के फंदे से लटकी मिली। फंदे से नीचे उतारकर उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टर्स ने चेक कर विमला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। पुलिस जांच में सुसाइड से पहले दिन में पति से मामूली बात पर कहासुनी होना सामने आया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More