Traffic Tail

जयपुर एयरपोर्ट पर 6 घंटे फ्लाइट लेट, पैसेंजर्स का हंगामा:स्पाइसजेट एयरलाइंस की मुंबई की फ्लाइट के यात्री बोले- ठंड में भूखे-प्यासे रखा

जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-651 करीब 6 घंटे लेट हो गई। फ्लाइट का समय अचानक बदले जाने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर विरोध किया और एयरलाइंस पर मनमानी के आरोप लगाए।

इस फ्लाइट का समय शुक्रवार शाम 6 बजे का था। लेकिन समय बदलकर रात 12:30 बजे कर दिया गया। इस पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। यात्रियों ने आरोप लगाया कि सर्दी में भूखे-प्यासे रखा।

वहीं एयरलाइंस ने कहा- तकनीकी कारणों के चलते फ्लाइट लेट हुई।

सुविधा नहीं देने पर किया हंगामा स्पाइसजेट की फ्लाइट जयपुर से शाम 6:15 बजे मुंबई के लिए रवाना होनी थी। तय समय पर यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए, लेकिन आखिरी समय में एयरलाइंस ने फ्लाइट का समय बदलकर रात 12:30 बजे कर दिया। अचानक हुई देरी के कारण यात्रियों को ठंड में घंटों इंतजार करना पड़ा।

कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें न तो समय पर स्पष्ट जानकारी दी गई। न ही पर्याप्त सुविधाएं मुहैया कराई गईं, जिससे नाराजगी बढ़ गई और स्थिति हंगामे में बदल गई।

एयरलाइंस ने कहा- तकनीकी कारण से हुई फ्लाइट लेट मामले पर स्पाइसजेट एयरलाइंस की ओर से भी बयान सामने आया है। एयरलाइंस ने कहा- तकनीकी कारणों के चलते फ्लाइट SG-651 में देरी हुई है। यात्रियों की असुविधा को देखते हुए एयरलाइंस की ओर से रिफ्रेशमेंट और खाने का इंतजाम किया गया है। साथ ही यात्रियों को जल्द गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था भी की जा रही है।

एयरलाइंस ने कहा- यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा उनकी प्राथमिकता है। स्थिति सामान्य करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि देर रात तक कई यात्री एयरपोर्ट पर परेशान नजर आए। फ्लाइट के समय को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई रही।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More