Traffic Tail

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में नव चयनित आरक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को राजस्थान पुलिस अकादमी पहुंचे। उन्होंने केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की गरिमामयी उपस्थिति में शनिवार को आयोजित होने वाले ‘आरक्षक नव नियुक्ति समारोह’ की तैयारियों का जायजा लिया तथा पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

मुख्यमंत्री शर्मा ने समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उल्लेखनीय है कि 10 जनवरी को आरपीए में केन्द्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री की उपस्थिति में राजस्थान पुलिस में नव चयनित आरक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित पुलिस के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More