Traffic Tail

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेन्द्र कुमार शर्मा के मजबूत निर्देशन में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई

जयपुर डिस्कॉम की सतर्कता शाखा ने शुक्रवार को कानोता एवं गुरुवार को सांगानेर क्षेत्र में बिजली चोरी के 11 मामले पकडे और इनमें करीब 18 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) महेन्द्र कुमार शर्मा एवं अधीक्षण अभियंता (सतर्कता) बी.एल.शर्मा ने बताया कि कानोता के जीतावाला में एक ईंट भट्टे की जांच की गयी,जिसमें निगम की एलटी लाईन में समानान्तर अवैध केबल जोडकर विद्युत चोरी की जा रही थी,जिसकी वीसीआर भरी गई और 5 लाख 72 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।इसी दौरान कानोता के साबरिया रोड पर गायत्री एनक्लेम,सिद्धी विनायक विस्तार,आंगन विहार व देवा की ढाणी में 5 आवासीय परिसरों में भी विद्युत चोरी पायी गयी,जिसपर वीसीआर भरकर 3 लाख 98 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

इसी प्रकार गुरुवार को सांगानेर क्षेत्र में 5 अलग-अलग परिसरों में सतर्कता जाँच की गई जिनमें 4 घरेलू एवं एक अघरेलू उपभोक्ता पोल से सीधा अवैध तार जोड़कर मीटर को बाईपास करके बिजली चोरी करते हुए पाए गए।इन उपभोक्ताओं पर कुल 8 लाख 31 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।कनेक्शन काट कर मीटर एवं केबल जब्त कर लिए गए हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More