Traffic Tail

FIR कराई तो ससुराल वालों ने बहू की हत्या की:सरिए और डंडे से पिटाई की थी; दहेज मांगने पर दिलाई थी टैक्सी

भरतपुर में ससुराल वालों पर FIR कराई तो बहू की हत्या कर दी। पहले सरिए से महिला को बुरी तरह पीटा, फिर जहर पिला दिया। पड़ोसियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला गहनौली मोड़ थाने के घड़ी बुराना का है।

पुलिस ने बताया- महिला जनक श्री (28) की हत्या की गई। घड़ी बुराना निवासी महिला का पति नरेश परिवार समेत फरार है। 3 जनवरी को जनक श्री ने ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया था, जिससे वे नाराज था और फिर पिटाई कर दी। जनक श्री के जगनेर निवासी भाई लोकेश का कहना है कि शादी के बाद जीजी नरेश को टैक्सी भी दिलवाई थी, इसके बाद भी बहन को परेशान किया गया था।

जनक श्री का पति नरेश और उसका परिवार 3 जनवरी से अब तक फरार है।
जनक श्री का पति नरेश और उसका परिवार 3 जनवरी से अब तक फरार है।

3 जनवरी को दर्ज करवाया था मामला लोकेश ने बताया कि 2 जनवरी को उसकी बहन के साथ उसके पति नरेश, जेठ सुरेश, जगदीश, ससुर हरी सिंह और देवर दिनेश ने मारपीट की थी।

दहेज की मांग को लेकर बुरी तरह से पीटा गया था। उसने मुझे कॉल किया और सारी घटना के बारे में बताया।

3 जनवरी को बहन को ससुराल से लेकर गहनौली मोड़ थाने लेकर पहुंचा और पति समेत सभी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया। बहन को समझाकर दोबारा उसके ससुराल छोड़ दिया।

एफआईआर का पता लगने पर पिटाई की लोकेश ने बताया कि ससुराल वालों को उनके खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर के बारे में पता चल गया था। बहन को सरिए और डंडे से उसे बेरहमी से पीटा गया।

सभी ने मिलकर जबरन उसके मुंह में जहर डाल दिया। ताकि ऐसा लगे कि उसने सुसाइड किया है।

बहन चिल्लाने लगी तो सभी वहां से फरार हो गए थे। पड़ोस के लोग पहुंचे और बहन को भरतपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया। गांव के लोगों ने हमें कॉल किया।

प्राइवेट हॉस्पिटल से 4 जनवरी को जनक श्री को आरबीएम हॉस्पिटल में रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान 8 जनवरी की शाम मौत हो गई।

भाई बोला- कई बार पंचायत बुलाई लोकेश ने बताया कि कई बार समाज की पंचायत बुलाई गई। बहन के ससुराल वालों को समझाया गया। वे लोग नहीं माने। वे बार-बार दहेज के लिए उसकी पिटाई करते।

ASI उदय सिंह ने बताया कि 3 जनवरी को जनक श्री अपने पति और उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई थी। उसके सिर और मुंह पर चोट के निशान है। उसे जहर भी दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जनक श्री की शादी 9 साल पहले नरेश से हुई थी। जनक श्री के 3 बच्चे हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179