Traffic Tail

सीकर में सुबह से छाए बादल,फतेहपुर में बारिश:ठंडी हवा से धूप का असर कम, न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज

सीकर में आज फिर मौसम बदल गया। फतेहपुर इलाके में आज सुबह साढ़े 4 बजे से बारिश शुरू हुई। वहीं जिले के पूर्वी-उत्तरी हिस्से में आज सूरज बादलों में छुपा रहा। इस कारण धूप भी हल्की रही। ठंडी हवा और बारिश से ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार- तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। 3 दिन पहले सीकर में पारा जमाव बिंदु पर -0.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं आज सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री दर्ज किया गया।

मावठ होने के कारण आज 24 घंटे बाद तापमान में गिरावट का अनुमान है। बीती रात से ही ठंडी हवाएं तेज चल रही हैं। आधी रात के बाद बादलों की आवाजाही शुरु हो गई। इसके बाद से लगातार बादल छाए हुए हैं।

तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव वेदर एक्सपर्ट्स का मानना है कि नया वेदर सिस्टम बनने के चलते मौसम में लगातार बदलाव होगा। अगले 3 दिन तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। प्रदेश में आज अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर (सामान्य के आसपास) दर्ज किया जा रहा है। नए वेदर डिस्टरबेंस के प्रभाव से 15 जनवरी तक सीकर समेत राज्य के कुछ भागों में बादल छाने व कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है।

बारिश के बाद फिर होगी तेज सर्दी जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बादलवाही के कारण आज उत्तरी-पूर्वी राजस्थान में न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले तक प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में दर्ज किया जा रहा था। सीकर समेत आसपास के क्षेत्र में अगले 24 घंटे मौसम स्थिर बना रहेगा।

बारिश का क्रम रुकने के बाद तेज सर्दी का असर बढ़ेगा। फिलहाल सुबह और रात में धीमी गति से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। आसमान में बादलों की आवाजाही होने के कारण न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा तो वहीं अधिकतम तापमान स्थिर रहने की संभावना है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More