Traffic Tail

फतेहपुर में हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर रणवीर उर्फ मामा खुड़ी गिरफ्तार:आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज; आगे की पूछताछ जारी

फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरुवार शाम को एक हार्डकोर हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रणवीर उर्फ मामा पुत्र बलराम (36) निवासी खुड़ी, थाना सदर फतेहपुर के रूप में हुई है। उसे बीकानेर से पकड़ा गया।

कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया- पुलिस संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में रणवीर उर्फ मामा की गिरफ्तारी से पहले दो अन्य आरोपी अजीत उर्फ जीतू और राजेंद्र उर्फ गांधी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

रणवीर उर्फ मामा सदर थाना फतेहपुर का हिस्ट्रीशीटर है और संगठित अपराध से जुड़े एक मुकदमे में वांछित था। थानाधिकारी के अनुसार, वह जिले का हार्डकोर अपराधी है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस उससे आगे की पूछताछ कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More