Traffic Tail

कुल्हाड़ी-डंडों से हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार:पूछताछ जारी, फरार आरोपियों की तलाश, जमीन को लेकर हुआ था विवाद

अजमेर के हाथीखेड़ा गांव में परिवार पर जानलेवा हमले के मामले में हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से मामले में पूछताछ कर रही है। मामले में फरार अन्य आरोपियों की भी पुलिस तलाश में जुटी है।

बता दे कि आरोपियों ने जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार पर कुल्हाड़ी,लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में एक ही परिवार के करीब 10 लोग घायल हुए थे। जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

हरिभाऊ नगर थाने के एएसआई रामसिंह ने बताया कि गुरुवार को हाथीखेड़ा गांव में एक परिवार पर जानलेवा हमला हुआ था। मामले में पीड़ित दिलखुश की ओर से नामजद मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जिस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेंद्र सिंह पुत्र शंकर, शंकर पुत्र लादू सिंह, शैतान सिंह रावत उर्फ हैप्पी और ओम सिंह उर्फ ओम प्रकाश रावत को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मामले में सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More