Traffic Tail

13 साल से फरार 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार:आसींद पुलिस और डीएसटी ने मिलकर की कार्रवाई

भीलवाड़ा पुलिस की डीएसटी टीम और आसींद थाना पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में 13 साल से फरार चल रहे 5,000 रुपए के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी सांवलराम मीणा लूट के एक पुराने मामले में वांछित था।

यह मामला वर्ष 2012 का है। प्रार्थी रघुनाथ बलाई निवासी सुलवाड़ा, थाना आसींद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 8 बजे काम से घर लौटते समय एक बोलेरो में सवार 3-4 लोगों ने रास्ता पूछने के बहाने उनसे सोने का मांदलिया, एक मोबाइल फोन और 7,000 रुपए लूट लिए थे। इस संबंध में थाना आसींद में मामला दर्ज किया गया था।

इस प्रकरण में पहले एक आरोपी भरतलाल मीणा को गिरफ्तार किया गया था और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन भी जब्त कर लिया गया था। हालांकि, अन्य आरोपी तब से फरार चल रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सांवलराम मीणा पुत्र सोनारायण उर्फ सोनाराम निवासी समेल, थाना झांपदा, जिला दौसा के रूप में हुई है। वह एक शातिर अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी चोरी तथा नकबजनी के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।

डीएसटी टीम ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए आरोपी का लगातार पीछा किया और उसे हिरासत में लेकर आसींद थाने ले आई, जहां उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किया गया यह आरोपी 5,000 रुपये का घोषित इनामी अपराधी था।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More