Traffic Tail

सीकर में खेतों से केबल चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार:सर्दी का फायदा उठाकर करते वारदात, मालिक ने देखा तो हो गए थे फरार

सीकर में एक खेत में केबल तार चुराने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खेत मालिक की निशानदेही पर आरोपियों को पकड़ लिया।

सीकर के सदर थाना क्षेत्र में भादवासी गांव में आरोपियों ने 5 जनवरी व 6 जनवरी की रात एक खेत में केबल तार काटकर चुराने की कोशिश की थी। खेत मालिक दिनेश कुमार ने इन्हें केबल काटते देख लिया था।

खेत मालिक ने वारदात करते देख लिया था जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया- पीड़ित खेत मालिक ने दोनों आरोपियों को केबल काटते देख लिया था। इसके बाद दोनों फरार हो गए थे। पीड़ित खेत मालिक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 जनवरी व 5 जनवरी को उसके खेत से केबल चोरी हुई थी। इसमें वही दोनों आरोपी शामिल थे।

मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार सदर थाना इंचार्ज इंद्राज मारोड़िया ने बताया- सदर थाना क्षेत्र के भादवासी निवासी दिनेश कुमार ने 6 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज थी। इसके अनुसार 5 व 6 जनवरी की रात 2 आरोपी उसके ट्यूबवैल की केबल काट रहे थे। दिनेश वहां पहुंचा तो दोनों वहां से भाग गए। दिनेश ने भागे हुए आरोपियों की पहचान अनिल व छीतरमल के रूप में की थी। दोनों ने ही ट्यूबवैल की केबल चुराई थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।

मारोड़िया ने बताया- आरोपियों को पकड़ने के लिए मुखबिर की सूचनाओं की सहायता ली। पुलिस टीम ने दोनों आरोपी बूंदी जिले के धनेश्वर निवासी छीतरमल‌ यादव और झुंझुनूं जिले के अनिल जाट को पकड़ लिया। आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल ली। इनमें से एक आरोपी अनिल जाट पर चोरी व नकबजनी के 5 मामले पहले भी दर्ज हैं। आरोपियों को‌ ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More