Traffic Tail

मेड़ता में किसानों ने सड़क पर लगाया जाम:समर्थन मूल्य खरीद समय पर नहीं होने से किया विरोध प्रदर्शन, समझाइश के लिए पहुंची मेड़ता पुलिस

पिछले 8 दिनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर प्रभावित खरीद से परेशान किसानों ने बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग 58 रेण बाईपास को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क पर जाम लगा दिया। किसानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बीच में खड़ी करके नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से हम यहीं बैठे हैं। तेज ठंड में खुले में सो रहे हैं। मौके पर पहुंची मेड़ता पुलिस ने समझाइश शुरू की।

फल-सब्जी की खरीद नहीं होने से नाराज किसान

दिसंबर 31 से एमएसपी के फल-सब्जी मंडी खरीद केंद्र पर खरीद नहीं हो रही है। मूंग खरीद में रुकावट की वजह मानक अनरूप मूंग नहीं आना, ग्रेडिंग और समय पर भंडारण नहीं होना। है। केंद्र पर तुलाई किया हुआ माल पड़ा है लेकिन वेयरहाउस में भंडारण नहीं हो पा रहा। इसको लेकर क्रय-विक्रय सहकारी समिति लि. की ओर से पिछले दिनों लगातार अवकाश भी रखे गए।

लेकिन फिर भी व्यवस्था सुचारू होने में समय लग रहा है। इन सब स्थितियों के चलते पिछले दिन से तुलाई प्रभावित है। एक बार तो किसानों ने यहां टेंट लगाकर धरना भी दिया था। जिस पर मंडी उप निदेशक डॉ. यशपाल लटियाल की किसानों से समझाइश के बाद यहां खरीद शुरू हुई लेकिन गुणवत्ता के आड़े आने पर वो फिर से बंद हो गई।

किसान बोले- हमारी कोई सुनने वाला नहीं, हम कहां जाए

आक्रोशित किसान महेंद्र ने बताया कि 31 से खरीद बंद है। किसान रातभर सर्दी में बैठे रहते हैं। कोई अधिकारी या कर्मचारी सुनवाई करने के लिए नहीं है, ऐसे में हम कहां जाए। वहीं किसान रामकुंवार भंवरिया सोगावास ने बताया कि पहले आश्वासन दिया कि खरीद शुरू कर देंगे लेकिन दोपहर 2 बजे तक भी कोई खरीद शुरू नहीं हुई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More