Traffic Tail

महिलाओं के सामने पीटा तो तलवार से काट डाला:सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर हुआ था विवाद, 6 भाइयों ने मिलकर हत्या की

राजसमंद में युवक की तलवार से काटकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। युवक की हत्या 6 चचेरे भाइयों ने मिलकर की थी। सोशल मीडिया पर किए कमेंट को लेकर विवाद हुआ था।

जिस युवक की हत्या की गई, उसने दो भाइयों को अस्थि विसर्जन कर लौटते समय घर की महिलाओं के सामने पीटा था। ऐसे में वे बदला लेना चाहते थे।

खमनौर थानाधिकारी नरेंद्र सिंह भाटी ने बताया- हिम्मत सिंह (29) की हत्या के मामले में 6 चचेरे भाइयों ने केलवाड़ा थाने में सरेंडर किया था। हमेर सिंह (32), नाथू सिंह (35), हिम्मत सिंह, कालू सिंह (26), किशन सिंह (27) और प्रकाश सिंह थाने आए थे। इसके बाद खमनौर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ये काले रंग की स्कॉर्पियो हिम्मत सिंह का 1 किमी से पीछा कर रही थी। हिम्मत के गाड़ी में से उतरते ही उस पर हमला कर दिया था।
ये काले रंग की स्कॉर्पियो हिम्मत सिंह का 1 किमी से पीछा कर रही थी। हिम्मत के गाड़ी में से उतरते ही उस पर हमला कर दिया था।

1 किमी तक पीछा किया था हिम्मत सिंह मंगलवार को बनोकडा से अपने 2 साथियों के साथ गांवगुडा चमत्कार चौराहे पर पहुंचा था। यहां पहुंचने से 1 किमी पहले एक गुजरात नंबर (GJ 16 CB 4082) की गाड़ी उनके पीछे लग गई थी।

जैसे ही चमत्कार चौराहे पर हिम्मत सिंह उतरा, उसे कालू, हमेर, हिम्मत, किशन, नाथू और प्रेम ने घेर लिया। स्कॉर्पियो में रखी तलवार से हमला कर दिया। करीब 3 मिनट तक हिम्मत सिंह पर वार करते रहे।

इसके बाद हिम्मत सिंह को छोड़कर फरार हो गए। उसे स्थानीय लोगों और साथियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिम्मत के सिर पर तलवार पड़ते ही वह ढेर हो गया था।
हिम्मत के सिर पर तलवार पड़ते ही वह ढेर हो गया था।

घर की महिलाओं के सामने पीटा था थाना इंचार्ज ने बताया- पूछताछ में सामने आया कि 4 दिसंबर को हमेर सिंह और कालू सिंह पुष्कर से राजसमंद लौट रहे थे। इस दौरान उनका परिवार भी साथ था, इसमें महिलाएं भी थीं।

हिम्मत सिंह दोनों से सोशल मीडिया पर किए कमेंट को लेकर नाराज चल रहा था। ऐसे में राजसमंद से पहले बग्गड़ टोल पर हिम्मत ने उन्हें रुकवा लिया। सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर दोनों के साथ परिवार के सामने ही मारपीट कर दी। इस बात से दोनों आहत थे।

स्थानीय लोगों ने जब बदमाशों पर पत्थर मारने शुरू किए तो बदमाश हिम्मत सिंह को छोड़कर भाग निकले थे।
स्थानीय लोगों ने जब बदमाशों पर पत्थर मारने शुरू किए तो बदमाश हिम्मत सिंह को छोड़कर भाग निकले थे।

दोनों पक्षों के बीच होटल विवाद भी चल रहा थाना इंचार्ज भाटी ने बताया कि इसके साथ ही हिम्मत सिंह का हमेर सिंह और कालू से अहमदाबाद में होटल को लेकर भी विवाद चल रहा है। ऐसे में, दोनों पक्ष आमने-सामने होते रहे थे।

4 दिसंबर को हुई घटना के बाद दोनों ने अपने चचेरे भाइयों को अहमदाबाद से बुलाया था और घटना को अंजाम दिया।

देखिए आरोपियों की तस्वीर…

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More