Traffic Tail

भीलवाड़ा में यूआईटी ने हटाए अतिक्रमण:अस्थाई निर्माण को तोड़ा, ठेले-थड़ियां हटाए; सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

भीलवाड़ा शहर में यूआईटी द्वारा सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कवायद आज शुरू की गई। इसके तहत शहर के मजदूर चौराहा और राजीव गांधी ऑडिटोरियम के पास सड़क किनारे फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए ठेले, गुमटियां और अस्थाई निर्माण को हटाया गया।

यूआईटी की टीम आज मजदूर चौराहे पहुंची और कार्रवाई शुरू कीI इस दौरान बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इस चौराहे पर पिछले लंबे समय से अतिक्रमण के चलते ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती थी और लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसे लेकर कई बार कॉलोनीवासियों ने यूआईटी में शिकायत की थी।

आज अतिक्रमण की टीम मजदूर चौराहा पहुंची और यहां अस्थाई अतिक्रमण, ठेला, थड़ियों को हटाया गया। इसी तरह राजीव गांधी ऑडिटोरियम के पास फुटपाथ पर भी अतिक्रमण करने से पैदल चलने वालों को समस्याओं का सामना करना पड़ता था।

यूआईटी ने भविष्य में दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में यूआईटी और पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा।

देखें तस्वीरें…

कार्रवाई के दौरान यूआईटी अधिकारी ओर पुलिस जाप्ता मौजूद रहा
कार्रवाई के दौरान यूआईटी अधिकारी ओर पुलिस जाप्ता मौजूद रहा
कार्रवाई के दौरान लोग लारी केबिन हटाने लगे
कार्रवाई के दौरान लोग लारी केबिन हटाने लगे
टीम ने अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया
टीम ने अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More