Traffic Tail

बिजली विभाग की टीम पर हमला, VIDEO:जांच के लिए पहुंची थी टीम, राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज

जोधपुर में बिजली विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसको घटना का वीडियो सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ मारपीट और राजकार्य बाधा का मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरअसल, गुरुवार को बिजली विभाग की टीम झीपासनी गांव में जांच के लिए पहुंची थी। इस दौरान जब वे मीटर और केबल जब्त करने लगे तो परिवार ने उन पर हमला बोल दिया। करवड़ थाने में विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने संबंधित थाने में उपभोक्ता के खिलाफ मारपीट और राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज कराया है।

कनिष्ठ अभियंता कमल किशोर भाटी ने थाने में दी रिपोर्ट अनुसार वह सहायक अभियंता इन्द्रोका जोधपुर डिस्कॉम में कार्यरत है। अधीक्षण अभियंता जिला वृत के सतर्कता जांच आदेश की पालना में जितेंद्र खोजा, सुनील कुमार, एफआरटी कर्मचारी पुखराज चौधरी झीपासनी गांव में धन्नाराम के घर बिजल चोरी की जांच के लिए पहुंचे। मीटर और केबल जब्त के दौरान धनाराम, उनकी पत्नी, पुत्रवधु और उनके भाई ने लाठियों से सभी कार्मिकों पर हमला कर दिया। सभी कार्मिकों को लाठी से पीटा गाली गलौज की और राजकार्य में बाधा उत्पन्न की। कार्मिक वहां से बड़ी मुश्किल से जान बचाकर वहां से भागे।

करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More