Traffic Tail

अजमेर में जेसीबी से 40 से ज्यादा गुमटियां की ध्वस्त:लीज समाप्त होने पर 1 महीने पहले दिया था नोटिस, ADA ने की करवाई

अजमेर विकास प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को श्रीनगर रोड पर रोजगार के लिए आवंटित की गई गुमटियों पर कार्रवाई की गई। लीज समाप्त होने पर एडीए प्रशासन ने करीब 40 से ज्यादा गुमटियों पर गुरुवार को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।

एडीए ने करीब एक महीने पहले ही संचालकों को नोटिस जारी कर गुमटियां खाली करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद गुरुवार को कार्रवाई को अंजाम दिया गया। कार्रवाई के दौरान अदा के उपायुक्त अनिल चौधरी के साथ अन्य अधिकारी और पुलिस का जाब्ता मौजूद रहा।

लीज समाप्त होने पर एडीए प्रशासन ने करीब 40 से ज्यादा गुमटियों पर गुरुवार को जेसीबी के जरिए ध्वस्त कर दिया।

एडीए उपयुक्त अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि श्रीनगर रोड पर लघु लीज के लिए एडीए के द्वारा गुमटियां आवंटित की गई थी। जिसकी लीज समाप्त हो चुकी है। एडीए की कार्यकारिणी समिति में इसके लीज नहीं बढ़ाने का निर्णय लिया जा चुका है।

उपायुक्त ने बताया कि करीब 1 महीने पहले ही गुमटियों को हटाने की जानकारी संचालकों को नोटिस दी जा चुके थे। सभी से खाली करने के आदेश भी दिए गए थे। करीब 40 से ज्यादा गुमटियां है। जिन्हें आज जेसीबी के जरिए ध्वस्त किया गया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More