Traffic Tail

सरदारशहर मेगा-हाईवे से जुड़े गांवों की सड़क बदहाल:20 मिनट का सफर एक घंटे का, एक्सईएन बोले- जल्द शुरू होगा मरम्मत कार्य

सरदारशहर मेगा-हाईवे से मालसर, माकलसर, लूणासर, नाहरसरा और लोडसर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और टूट-फूट के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस खराब स्थिति के कारण 20 मिनट का सफर अब एक घंटे में पूरा हो रहा है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, सड़क की बदहाली के कारण आए दिन वाहन खराब हो जाते हैं और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। मरीजों और छात्रों को विशेष रूप से आवागमन में कठिनाई होती है। रोजाना लगभग 8 से 10 गांवों के लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं।

इस समस्या को लेकर जिला परिषद सदस्य श्योकरण पोटलिया, मनीराम मेघवाल, सरपंच मामराज मेघवाल और मालसर सरपंच बाला सिंवर सहित कई जनप्रतिनिधियों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कई बार ज्ञापन सौंपे हैं। जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि विभाग केवल आश्वासन दे रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

पूर्व में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बारिश कम होने के बाद सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया था। हालांकि, मौसम साफ होने के बावजूद अब तक कार्य शुरू नहीं हुआ है, जिससे ग्रामीणों में असंतोष है।

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) राजेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि संबंधित सड़कों के सुधार के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा, जिससे लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More