Traffic Tail

राजसमंद में लेन-देन को लेकर बेरहमी से युवक की हत्या:शव कुएं में डालकर भागे; विधायक के अल्टीमेटम के बाद 8वें दिन मिली बॉडी

राजसमंद जिले के धोइंदा क्षेत्र से लापता होने के आठवें दिन हरीश पालीवाल का शव मिला है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर हत्या की आशंका जताई है, जिसकी वजह लेन- देन को लेकर पुरानी रंजिश को बताया जा रहा है।

मामले में एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन में गठित टीम ने 2 आरोपियों को डिटेन किया है, जिनसे पूछताछ जारी है। बता दें कि हरीश जोशी पुत्र भगवती लाल जोशी, निवासी धोइंदा, 30 दिसंबर की शाम करीब 6.30 बजे से लापता था। परिजनों द्वारा 31 दिसंबर को कांकरोली पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

गुस्साए परिजनों ने किया था प्रदर्शन रिपोर्ट दर्ज होने के छह दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों में आक्रोश बढ़ गया था। इस दौरान हरीश की पत्नी और माता की तबीयत भी बिगड़ गई थी। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों और समाजजनों ने सोमवार को सर्व ब्राह्मण समाज के बैनर तले कलेक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की थी।

एडीएम नरेश बुनकर और एएसपी महेंद्र पारीक को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में जसवंत सिंह निवासी पलासमा की भूमिका को संदिग्ध बताया गया था।

विधायक के अल्टीमेटम के बाद हरकत में आई पुलिस धरना स्थल पर पहुंचीं राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर 24 घंटे में हरीश का पता लगाने का अल्टीमेटम दिया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और टीम गठित की गई।

2 को डिटेन किया गया मंगलवार को घासा थाना क्षेत्र में एक कुएं से हरीश का शव मिला, जिसकी पहचान कपड़ों के आधार पर परिजनों ने की। पुलिस अब मौत के कारणों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

इस बीच देर शाम मामले में संदेह के आधार पर 2 लोगों को डिटेन किया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक तौर पर लेन-देन को लेकर हुई रंजिश के बाद हरीश की हत्या करने की आशंका है। हालांकि एसपी का कहना है कि मामले में पूरा खुलासा बुधवार को होने की संभावना है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More