Traffic Tail

हॉस्पिटल में बिजली के तारों पर चढ़ा जम्मू-कश्मीर का स्टूडेंट-VIDEO:उर्स में दोस्तों के साथ आया था अजमेर; परिजनों को बोला- मेरा किडनैप हुआ था

अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती जम्मू कश्मीर का युवक इलेक्ट्रिक तारों पर चढ़ गया। गार्ड की सूचना पर स्टाफ और डॉक्टर पहुंचे। करीब आधे घंटे तक हुई समझाइश के बाद वो नीचे उतरा। इसका वीडियो भी सोमवार को आया है।

युवक जम्मू कश्मीर का रहने वाला है और वहां नीट की तैयारी कर रहा है। अजमेर में दोस्तों के साथ उर्स में आया था। हॉस्पिटल स्टाफ ने मरीज के परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद रविवार को जम्मू कश्मीर से परिवार अजमेर पहुंचा। युवक ने परिजनों को बताया कि उसका किडनैप हुआ था।

हॉस्पिटल अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने कहा कि पूरे घटनाक्रम को लेकर स्टाफ से जानकारी मांगी गई है।

करीब आधे घंटे तक हुई समझाइश के बाद मरीज नीचे उतरा और वापस उसे वार्ड में भर्ती करवाया गया।
करीब आधे घंटे तक हुई समझाइश के बाद मरीज नीचे उतरा और वापस उसे वार्ड में भर्ती करवाया गया।

पहले पढ़िए क्या है मामला लिफ्ट के पास इलेक्ट्रिक तारों पर चढ़ा हॉस्पिटल की न्यू मेडिसिन बिल्डिंग की पार्किंग का है। युवक जम्मू कश्मीर निवासी गुलाम अहमद(24) है। वो एक जनवरी से हॉस्पिटल में भर्ती था। उसे एक ऑटो ड्राइवर भर्ती करवाया गया था। युवक को न्यू मेडिसिन बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित वार्ड में भर्ती किया गया था। 2 जनवरी को वह बाथरुम जाने का बोलकर वार्ड के पीछे के गेट से नीचे पार्किंग में पहुंच गया।

पार्किंग में जाकर लिफ्ट के पास इलेक्ट्रिक तारों से ऊपर जाकर एक लोहे के डंडे पर बैठ गया। गार्ड ने उसे देखकर स्टाफ को सूचना दी। आधे घंटे तक समझाइश के बाद उसे वापस नीचे उतारा गया और वार्ड में भर्ती करवाकर परिजनों को सूचना दी गई।

परिजन और हॉस्पिटल अधीक्षक ने क्या कहा- दोस्तों के साथ अजमेर आया था मरीज के भाई जाहिर ने बताया कि उसका भाई गुलाम अहमद जम्मू कश्मीर से ही नीट की तैयारी कर रहा है। 28 दिसंबर को वह अजमेर दरगाह उर्स में जियारत करने के लिए दोस्तों के साथ आया था। पिता आर्मी से रिटायर्ड है। उन्हें भाई के हॉस्पिटल में भर्ती होने की सूचना मिली थी। इसके बाद अजमेर पहुंचे और वापस भाई को लेकर घर जा रहे हैं।

अभी तक उसने सिर्फ इतना कहा है कि उसे किसी ने किडनैप कर लिया था। बाकी उसकी हालत ठीक नहीं लग रही है। घर पहुंचने पर ही पूरा मामला क्लियर हो पाएगा। भाई की स्थिति ऐसी क्यों हुई। इसकी जानकारी उसके ठीक होने पर ही पता चल पाएगी।

हॉस्पिटल प्रशासन ने बताया मानसिक रूप से बीमार अस्पताल प्रशासन के अनुसार मरीज मानसिक रूप से ठीक नहीं लग रहा था। हालांकि वह तारों पर क्यों चढ़ा इसकी जानकारी नहीं है। वहीं परिजनों का कहना है कि उसकी हालत बिल्कुल ठीक है। हॉस्पिटल अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे ने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More