Traffic Tail

प्रतापनगर का 60% हिस्सा गांधीनगर में शामिल, 36 में से 24 हिस्ट्रीशीट भी शिफ्ट

गांधीनगर थाना अब शहर का सबसे बड़ा थाना हो गया है। प्रतापनगर थाने का करीब 60 प्रतिशत हिस्सा गांधीनगर थाने में शामिल हो गया है। वहीं प्रतापनगर की 36 में से 24 हिस्ट्रीशीट भी गांधीनगर थाने में शिफ्ट हो गई है।

एक जनवरी से शुरू हुए नवसृजित गांधीनगर थाने में गंगापुर तिराहे से लेकर पुर रोड पर आवरीमाता नहर के किनारे का उत्तरी हिस्सा शामिल किया गया है। अब गांधीनगर में प्रतापनगर पुलिस चौकी के अलावा बाबाधाम अस्थाई पुलिस चौकी है। जबकि प्रतापनगर में भी ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी बची है। यहां भी रीको इंडस्ट्रियल एरिया में एक अस्थाई चौकी है। 24 हिस्ट्रीशीट ट्रांसफर होने के बाद प्रतापनगर थाने में अब केवल 12 हिस्ट्रीशीटर बचे हैं। वहीं हार्डकोर अपराधी 4 हैं। प्रतापनगर थाने के लिए करीब 16 साल पहले सीआई समेत 66 की नफरी स्वीकृत हुई थी। इसके बाद आबादी डेढ़ गुना बढ़ गई, लेकिन नफरी नहीं बढ़ी । शहर में 5 लाख की आबादी में से करीब 2.25 लाख अकेले प्रतापनगर थाना क्षेत्र में थी। करीब पौने 3 लाख की आबादी शहर के तीन थाना क्षेत्रों में बसती है। अब गांधीनगर थाने में सीआई पुष्पा कासोटिया सहित 45 की नफरी तैनात की गई है।

प्रतापनगर में 16 साल पहले स्वीकृत हुई थी 66 की नफरी

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More