Traffic Tail

ज्वेलर्स-शॉप का शटर काटने वालों ने पहले चुराई थी स्कूटी:लाखों रुपए के चुराए थे जेवर, गाड़ी चोरी मामले में तीनों आरोपी जेल से प्रोडेक्शन वांरट पर गिरफ्तार

अलवर में ज्वेलर्स शॉप का शटर काटकर लाखों रुपए के जेवरात चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ज्वेलर्स शॉप में चोरी से पहले सिद्धार्थ विहार कॉलोनी से एक स्कूटी चोरी की थी। उसी स्कूटी का इस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दिया था।

अलवर के एनईबी थाना इलाके में 60 फीट रोड स्थित रामनगर कॉलोनी कट पर कृतिका ज्वेलर्स शॉप पर 17 दिसंबर की रात वारदात हुई थी।

एनईबी थाना पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पहले सिद्धार्थ विहार कॉलोनी के एक मकान से स्कूटी चुराई। इसके बाद उसी रात 60 फीट रोड पहुंचकर कृतिका ज्वेलर्स का शटर काटकर लाखों रुपए के जेवरात लेकर फरार हो गए।

एनईबी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकेश उर्फ मुकला, मनोज उर्फ मनिया और राकेश उर्फ राखला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की।
एनईबी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकेश उर्फ मुकला, मनोज उर्फ मनिया और राकेश उर्फ राखला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की।

पहले ज्वेलरी चोरी, फिर स्कूटी चोरी का खुलासा चोरी के बाद एनईबी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकेश उर्फ मुकला (32), मनोज उर्फ मनिया (21) और राकेश उर्फ राखला (19) को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर चोरी का कुछ माल भी बरामद किया। वहीं 60 फीट रोड से लेकर मुख्य बाजार तक शिनाख्त परेड भी कराई थी। इसके बाद तीनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया था।

जांच के दौरान जब स्कूटी चोरी मामले में भी पुख्ता सबूत तीनों आरोपियों के खिलाफ मिले तो पुलिस ने जेल से प्रोडक्शन वारंट पर तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

एक ही रात में दो वारदात, पुलिस ने जोड़ी कड़ियां थाने के एएसआई देवी सहाय ने बताया- 17 दिसंबर की रात 60 फीट रोड पर कृतिका ज्वेलर्स की शटर काटकर बदमाश चोरी कर फरार हो गए थे। उसी रात सिद्धार्थ विहार कॉलोनी निवासी चंद्र सिंह ने घर से स्कूटी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि बदमाशों ने पहले स्कूटी चोरी की। फिर उसी स्कूटी से ज्वेलर्स की दुकान पहुंचकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

अब दो मामलों में कार्रवाई, फिर भेजे जाएंगे जेल पुलिस के अनुसार स्कूटी चोरी के मामले में भी आरोपियों की भूमिका पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है। तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद दोनों मामलों में

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More