Traffic Tail

जयपुर समेत 20 जिलों में सर्दी से स्कूलों में छुट्‌टी:कोटा में आंगनबाड़ी केंद्र 14 जनवरी तक बंद; माउंटआबू में पारा शून्य

राजस्थान में कोहरे और शीत लहर के चलते 20 जिलों के स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी। हिल स्टेशन माउंट आबू (सिरोही) में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य पर दर्ज हुआ।

जयपुर में सर्दी के चलते 5वीं तक के बच्चों की 10 जनवरी तक और कक्षा 6 से 8वीं तक कक्षा की 8 जनवरी तक छुट्टी घोषित की गई है।

कोटा में आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 से 6 साल तक के बच्चों की 14 जनवरी तक छुट्‌टी कर दी। सीकर में 8वीं क्लास तक के बच्चों की 10 जनवरी तक छुट्‌टी रहेगी।

अजमेर में 5 वीं क्लास तक के स्कूलों में 7 जनवरी तक छुट्‌टी रहेगी, छठी से ऊपर की क्लास का टाइम बदला गया।

बूंदी में कोहरे के चलते ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मारी जयपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर, नागौर में सोमवार सुबह घना कोहरा रहा। सीकर में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई। कई शहरों में तो हाईवे पर सुबह नौ बजे तक हेडलाइट जलाकर गाड़ियां निकली। बूंदी में घने कोहरे के कारण ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रामनिवास मालव (60) की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला।

बूंदी में घने कोहरे के कारण ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई।
बूंदी में घने कोहरे के कारण ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई।

सड़क किनारे खड़े जुगाड़ से टकराई बस दौसा जिले के मंडावरी थाना क्षेत्र में घने कोहरे के कारण प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़े लकड़ी से भरे जुगाड़ से टकरा गई। हादसा कल्याणपुरा के पास घुमावदार मोड़ पर हुआ। बस सवाई माधोपुर से लालसोट जा रही थी। हादसे में 7 यात्री घायल हो गए। 3 गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

दौसा के मंडावरी इलाके में घने कोहरे के कारण प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़े लकड़ी से भरे जुगाड़ से टकरा गई।
दौसा के मंडावरी इलाके में घने कोहरे के कारण प्राइवेट बस सड़क किनारे खड़े लकड़ी से भरे जुगाड़ से टकरा गई।
जयपुर शहर के बाहरी इलाकों में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। आमेर फोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में कुछ इस तरह धुंध छाई रही।
जयपुर शहर के बाहरी इलाकों में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। आमेर फोर्ट और आसपास के क्षेत्रों में कुछ इस तरह धुंध छाई रही।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More