Traffic Tail

राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता प्रदेश में वर्तमान में 1 लाख 19 हजार मैट्रिक टन यूरिया स्टॉक में उपलब्ध- डॉ किरोड़ी लाल

राज्य सरकार और कृषि विभाग द्वारा उर्वरकों की दैनिक उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखते हुए कम उपलब्धता एवं अधिक खपत वाले जिलों एवं ब्लॉकों को चिन्हित कर प्रदेश भर में प्राथमिक्ता से पारदर्शिता के साथ वितरण करवाया जा रहा है। उर्वरकों की कालाबाजारी एवं जमाखोरी को रोकने के लिए विभाग के अधिकारी प्रदेश भर में पूर्ण सतर्कता से कार्य कर रहे हैं तथा खाद के अवैध भण्डारण, कालाबाजारी व यूरिया डाइवर्जन के प्रकरणों में व्यापक कार्यवाही की जा रही है।
राज्य में 1 लाख 19 हजार मैं. टन यूरिया उपलब्ध
कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर केंद्र सरकार से समनव्य स्थापित कर प्रदेश की मांग अनुसार उर्वरकों की आपूर्ती करवायी जा रही है। वर्तमान में राज्य में यूरिया की कोई कमी नहीं है। उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु रबी 2025 में अक्टूबर से दिसम्बर तक की मांग 11 लाख 34 हजार मै. टन यूरिया के विरुद्ध 1 अक्टूबर 2025 को उपलब्ध स्टॉक सहित अब तक 14 लाख 10 हजार मै. टन यूरिया की उपलब्धता करवाई जा चुकी है। वर्तमान में राज्य में 1 लाख 19 हजार मैं. टन यूरिया स्टॉक में उपलबध है।

बांसवाड़ा में मांग से 34 प्रतिशत अधिक सप्लाई
उन्होंने बताया कि बांसवाड़ा जिले में अक्टूबर से दिसम्बर तक की मांग 31 हजार 900 मैं. टन यूरिया के विरुद्ध अब तक 42 हजार 763 मैं. टन यूरिया की उपलब्धता करवाई जा चुकी है। जोकि मांग से 34 प्रतिशत अधिक सप्लाई किया जा चुका है और बांसवाड़ा जिले में वर्तमान में 4 हजार 589 मैं. टन यूरिया उपलब्ध है।
डूंगरपुर में 432 मैं. टन व उदयपुर में 2 हजार 169 मैं. टन यूरिया उपलब्ध
डूंगरपुर जिले में अक्टूबर से दिसम्बर तक की मांग 6 हजार 700 मैं. टन यूरिया के विरुद्ध 8 हजार 65 मैं. टन सप्लाई करवाया जा चुका है, जोकि मांग से 20 प्रतिशत अधिक है। डूंगरपुर जिले में वर्तमान में 432 मैं. टन यूरिया उपलबध है। इसी प्रकार उदयपुर जिले में वर्तमान में 2 हजार 169 मैं. टन यूरिया उपलब्ध है। उदयपुर में अब तक 21 हजार मैं. टन यूरिया की मांग के विरुद्ध 28 हजार 332 मैं. टन यूरिया की उपलब्धता करवाई जा चुकी है, जो कि मांग से 35 प्रतिशत अधिक है।
राजसमंद में मांग से 40 प्रतिशत और चित्तोडगढ़ में 28 प्रतिशत अधिक सप्लाई
डॉ. किरोड़ी लाल ने बताया कि राजसमंद में 6 हजार 600 मैं. टन यूरिया की मांग के विरुद्ध 9 हजार 222 मैं. टन यूरिया की उपलब्ध करवाया जा चुका है, जोकि मांग से लगभग 40 प्रतिशत अधिक सप्लाई की जा चुकी है। वर्तमान में जिले में 810 मैं. टन यूरिया उपलब्ध है। इसी प्रकार चित्तोड़गढ़ में वर्तमान में 4 हजार 888 मैं. टन यूरिया उपलब्ध है। जिले में 43 हजार 700 मैं. टन यूरिया की मांग के विरुद्ध अभी तक 55 हजार 976 मैं. टन यूरिया सप्लाई किया जा चुका है, जोकि मांग से 28 प्रतिशत अधिक है। भीलवाड़ा जिले में वर्तमान में 4 हजार 191 मैं. टन यूरिया स्टॉक में उपलब्ध है। यहां पर 31 हजार 200 मैं. टन यूरिया की मांग के विरुद्ध अब तक 37 हजार 977 मैं. टन यूरिया की उपलब्धता करवाई जा चुकी है, जोकि मांग से लगभग 22 प्रतिशत अधिक है।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार पूरे बागड़ व मेवाड़ क्षेत्र में यूरिया की कोई कमी नहीं है। कृषि विभाग के अधिकारी पूर्ण सतर्कता से प्रदेश में यूरिया का वितरण करवा रहे हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More