Traffic Tail

बदमाशों ने युवक से 46 लाख लूटे; VIDEO:कार के शीशे तोड़कर डिक्की से निकाले रुपए; पीछा किया तो टक्कर मारने की कोशिश की

अजमेर में बदमाशों ने युवक से 46 लाख रुपए लूट लिए। युवक ने अपने दोस्त के घर के पास कार रोकी, तभी पीछे से एक बोलेरो कैंपर आई। गाड़ी से 3 बदमाश डंडे लेकर उतरे, उनका मुंह ढका हुआ था। बदमाशों ने कार के कांच तोड़ दिए और डिक्की में रखे 46 लाख रुपए लूटकर पुष्कर की तरफ भाग गए।

पीड़ित युवक ने कार लेकर बदमाशों का पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं पाया। लूट की यह घटना हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में 21 दिसंबर को हुई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है। पीड़ित युवक ने 11 दिन बाद लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

थाना प्रभारी महावीर शर्मा ने बताया- मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए। एक फुटेज में कुछ युवक नजर आए हैं। मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

अब देखिए पूरे घटनाक्रम से जुड़ी 5 PHOTOS…

युवक ने दोस्त के दिए 46 लाख रुपए अपनी कार की डिग्गी में रखे थे।
युवक ने दोस्त के दिए 46 लाख रुपए अपनी कार की डिग्गी में रखे थे।
युवक कार को बंद कर जाने के लिए मुड़ा, तभी बोलेरो कैंप में 3 बदमाश आए।
युवक कार को बंद कर जाने के लिए मुड़ा, तभी बोलेरो कैंप में 3 बदमाश आए।
बदमाशों ने डंडों से हमला कर कार के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान युवक डरकर दूर भाग गया।
बदमाशों ने डंडों से हमला कर कार के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान युवक डरकर दूर भाग गया।
रुपए लूटने के बाद आरोपी कैंपर में बैठे और फरार हो गए।
रुपए लूटने के बाद आरोपी कैंपर में बैठे और फरार हो गए।
पीड़ित युवक ने कार से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं पाया।
पीड़ित युवक ने कार से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन पकड़ नहीं पाया।

दोस्त ने दिए थे 46 लाख रुपए थानाधिकारी ने बताया- शक्ति नगर सुभाष नगर (रामगंज थाना) निवासी हरसिमरन सोढ़ी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने बताया कि मैं पुरानी मंडी में एक दुकान पर नौकरी करता हूं। 21 दिसंबर को मेरे दोस्त रवि ने मुझे फोन किया। उसने बताया कि वह बाहर खाना खाने जा रहा है और मुझे कुछ रुपए संभालने के लिए कहा। दोस्त ने मुझे एक सूटकेस में करीब 46 लाख रुपए दिए और चला गया।

बदमाशों ने कार के कांच तोड़े पीड़ित ने बताया- मैंने रुपयों से भरा सूटकेस कार में रखा और अपने दोस्त के पास ज्ञान विहार चला गया। जैसे ही मैंने अपने दोस्त के घर के पास कार रोकी तो पीछे से एक बोलेरो कैंपर आई। गाड़ी में से 3 बदमाश उतरे, जिनके हाथों में डंडे थे। उन लोगों ने मेरी कार के कांच तोड़ दिए और गाड़ी की डिक्की में रखे 46 लाख रुपए लूटकर पुष्कर की तरफ भाग गए।

बदमाशों ने टक्कर मारने की कोशिश पीड़ित ने बताया- मैंने बदमाशों का पीछा किया तो उन्होंने मेरी गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश की। मैं बदमाशों को पकड़ नहीं पाया। पीड़ित ने बताया- मैं घटना से घबरा गया। बदमाशों की धमकी के कारण मैंने उस समय रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई थी। फिलहाल हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More