Traffic Tail

दिल्ली गया हुआ था परिवार, अजमेर में घर से चोरी:भाई की शादी का सामान और गहने भी ले गए चोर, पुलिस जांच में जुटी

अजमेर के अलवर गेट थाना स्थित जेपी नगर में चोरी की वारदात सामना आई है। चोरों ने घर के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और 10 हजार नगदी चोरी कर फरार हो गए।

पीड़ित परिवार अपने निजी काम से दिल्ली गया हुआ था। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस जांच में जुटी है।

पीड़ित परिवार अपने निजी काम से दिल्ली गया हुआ था। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित परिवार अपने निजी काम से दिल्ली गया हुआ था। इसी बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

घर में सामान बिखरा हुआ था जेपी नगर मदन निवासी लव कुमार भाटी की पत्नी कोमल भाटी ने बताया- वह परिवार सहित दिल्ली गए हुए थे। वापस घर पहुंचे तो घर के अंदर के कमरों के ताले टूटे हुए थे। घर में पूरा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने पूरा सामान अस्त-व्यस्त कर दिया।

शादी का सामान घर पर ही रखा था पीड़ित ने बताया कि चोर उनके घर से अलमारी के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और 10 हजार नगदी चोरी कर फरार हो गए। इसके साथ ही उसके भाई की पिछले दिनों शादी हुई थी। भाई की भी ज्वेलरी और सारा सामान शादी का घर पर ही पड़ा हुआ था। चोर वह भी लेकर फरार हो गए। इसकी सूचना अलवर गेट थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More