Traffic Tail

ऑनलाइन ठगी का मामला:2 शातिरों ने भेजे 4 ठग, उदयपुर में 3 माह से कर रहे थे ऑनलाइन ठगी

शहर में ऑनलाइन ठगी और बैंक खातों की अवैध खरीद-फरोख्त का बड़ा नेटवर्क सामने आया है। सुखेर थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए ठगी करने वाले 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अब फरार मास्टरमाइंड सौरभ उपाध्याय और सुमित चंदेल की तलाश में जुटी है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इन चारों को भीलवाड़ा और कोटा के दो बड़े ठगों ने तैयार किया था, जो पर्दे के पीछे से पूरे खेल को संचालित कर रहे थे और फिलहाल फरार हैं। गिरफ्तार चारों आरोपी बीते 3 महीनों से जिले के सोनारिया गांव में किराये के मकान में रहकर गेमिंग और सट्टे की आड़ में लोगों को ठग रहे थे। ठगी की रकम वे कमीशन पर लिए गए बैंक खातों में मंगवाते और फिर एटीएम से नकद निकाल लेते थे।

सोनारिया गांव में ऑनलाइन सट्टा और ठगी की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मकान की पहली मंजिल पर एक कमरे में चार युवक मोबाइल और लैपटॉप पर सक्रिय रूप से ठगी करते मिले। मौके से पटेल नगर, भीलवाड़ा के विशाल यादव, चंद्रशेखर आजाद नगर-भीलवाड़ा के विजयसिंह सिसोदिया, भीलवाड़ा की ही लेबर कॉलोनी के परवेज खान और कोटा के महावीर नगर के मनीष राठौड़ को गिरफ्तार किया है।

46 मोबाइल, 42 सिम, 16 पासबुक, 9 चेकबुक व 26 एटीएम बरामद

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि भीलवाड़ा का सौरभ उपाध्याय और कोटा का सुमित चंदेल इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड हैं। चारों आरोपी 20 विकिट्स, ऑस्टिन 777, बेटभेग डॉट रेड, आइस 247 और एसकेके एक्स जैसी वेबसाइट्स के जरिए लोगों को जाल में फंसा रहे थे।

मौके से 11 बैंकों के 36 खाताधारकों के एटीएम कार्ड बरामद हुए। ये इन्हें सौरभ और सुमित ने ही उपलब्ध कराए थे। इसके अलावा मोबाइल, लैपटॉप, बैंक दस्तावेज, ऑनलाइन सट्टे के लिंक, आईडी और पासवर्ड भी मिले। चारों आरोपी काम के बदले में कमीशन पाते थे। रकम निकालने के बाद खाताधारकों को उनका हिस्सा भेजा जाता था।

इतनी बरामदगी

46 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, तीन कंपनियों के 42 सिम कार्ड, 5 बैंकों की 9 चेकबुक, 5 बैंकों के 16 खाता धारकों की 16 पासबुक, ₹20 हजार 500 रुपए।

बरामद चेकबुक-पासबुक व एटीएम इनके, तलाश में जुटी पुलिस

इनके एटीएम कार्ड बरामद

  • बंधन बैंक : मोनार्क चक्रवर्ती, योगेंद्र, प्रदीप, अर्जुन मीणा
  • इंडियन ओवरसीज : मनीष, सुशीला, जावेद, उमेश नथानी, कामिनी, पिंकी आया, सतीश, निकेतन वर्मा
  • बीओआई : हिमांशु, प्रहलाद सिंह, भावेश, विनय सुमन, कार्तिक गोस्वामी, ललित
  • यस बैंक : निखिल
  • आरबीएल : ऋतिक
  • उज्जीवन : रितिका, जे इतियास
  • कर्नाटका बैंक : अक्षय
  • बीओबी : रवींद्र योगी
  • डीसीबी : लक्षित दाधिच, खेमराज, विजय पोटार, प्रदीप
  • आईडीबीआई: सुनील कुमार बड़ोलिया
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र : अक्षय, कपिल, अंजलि
  • एसबीआई: अक्ष कुमार, ओमांशु मीना।

इनके नाम की चेकबुकें

  • डीसीबी बैंक : लक्षित दाधिच, प्रदीप कुमार
  • बैंक ऑफ बड़ौदा : रवींद्र योगी
  • बीओआई : राजमल मेघवाल
  • बंधन बैंक: मोनार्क चक्रवर्ती, अर्जुन कुमार मीणा, प्रदीप कुमार
  • उज्जीवन : दो खाताधारक

इन 16 की पासबुक

  • एसबीआई : ओमांशु मीणा, पप्पूलाल
  • इंडियन ओवरसीज : जावेद खान, किरण कोली, उमेश नथानी
  • बैंक ऑफ इंडिया : राजमल मेघवाल, कार्तिक गोस्वामी, भावेश सिंह झाला, हिमांशु, विक्रम, विनय सुमन
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र: अंजली यादव, किरण वर्मा, कपिल पुष्पद
  • डीसीबी बैंक : नैना कलोसिया, वियन पोटार
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More