Traffic Tail

जयपुर में पड़ी मिली युवक की लाश:पुलिस को शक- साइलेंट अटैक से हुई मौत; हथेली पर लिखा मिला JH

जयपुर में एक युवक की लाश पड़ी मिली है। मृतक की हथेली पर JH लिखा मिला है। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस प्रथमदृष्टया साइलेंट अटैक से मौत होना मान रही है।

हेड कॉन्स्टेबल करतार सिंह ने बताया- विश्वकर्मा रोड नंबर-17 पर करणी विहार-बी में युवक का शव पड़ा मिला। रोड किनारे बनी एक दीवार के पास उसकी लाश पड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों ने निढाल हालत में देखकर संभाला तो शव पड़े होने का पता चला। लाश मिलने का पता चलने पर लोगों की भीड़ लग गई।

विश्वकर्मा थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 40-42 साल है। उसका कलर-गेहुंआ, ब्लैक हेयर और काले कलर की पेंट, नीले कलर की टी-शर्ट और ब्राउन कलर का जैकेट पहने हुए है। मृतक के बाएं हाथ की कलाई पर इंग्लिश में JH लिखा हुआ है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ ही वारिसान की तलाश कर रही है। पुलिस प्रथमदृष्टया साइलेंट अटैक से मौत होना मान रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More