Traffic Tail

चाकसू में अवैध परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई:ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार; 20 दिन में 3 मौतें

चाकसू उपखंड मुख्यालय पर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से बढ़ते हादसों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस ने अवैध परिवहन करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों सहित चालकों को पकड़ना शुरू कर दिया है।

चाकसू थाना इंचार्ज मनोहर लाल मेघवाल ने बताया-पिछले कुछ दिनों से शहर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण हादसों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। आमजन की सुरक्षा को देखते हुए सड़कों पर बेखौफ फर्राटे भर रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने सक्रियता बढ़ाई है।

एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा इसी क्रम में, कोटखावदा मोड़ चौराहे पर अवैध बजरी परिवहन करते हुए गिरधर सिंह (पुत्र शिवराज सिंह, उम्र 34 साल, निवासी सलेमपुर, जिला करौली) को पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने में खड़ा करवा दिया है। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

शहर में अन्य जगहों पर चलाया चेकिंग अभियान थाना इंचार्ज ने बताया कि कोटखावदा चौराहे के अलावा फागी मोड़ और शहर के अन्य स्थानों पर भी चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अवैध बजरी और पत्थर परिवहन करते पाए जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया जाएगा।

चाकसू में पिछले 20 दिनों में सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। इन घटनाओं ने पुलिस को कार्रवाई के लिए प्रेरित किया है।

17 दिसंबर को चाकसू में एक ट्रैक्टर ने सड़क पर पैदल चल रहे किशोर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 26 दिसंबर को चाकसू हाईवे पर ट्रेलर और टैंकर की भिड़ंत में ड्राइवर की जान चली गई और हेल्पर घायल हो गया। 31 दिसंबर को चाकसू हाईवे पर ही स्कूल जा रहे एक कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

1 जनवरी को चाकसू नगर पालिका के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके पैरों में फ्रैक्चर आ गए। इन लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए ही चाकसू पुलिस ने अवैध रूप से बजरी और पत्थर परिवहन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त करना शुरू किया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More