Traffic Tail

को-ऑपरेटिव बैंक मैनेजर 30 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप:फसल खराबे के क्लेम की किश्त जारी करने की एवज में मांगी थी घूस

अजमेर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो(ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए को-ऑपरेटिव बैंक के मैनेजर को रिश्वत लेते ट्रैप किया। उसे एसीबी ने भिनाय के धातोल ग्राम से 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी मैनेजर परमेश्वर प्रजापत ने यह राशि प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम की राशि की किश्त को लेकर मांगी थी। आरोपी को एसीबी की टीम बांदनवाड़ा पुलिस चौकी लेकर आई। जहां उससे पूछताछ की गई। एसीबी सीआई नरेन्द्र सिंह ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

एसीबी एसपी महावीरसिंह राणावत ने बताया- सरकारी योजनाओं की राशि रिलीज करने की योजना में धतोल को-ऑपरेटिव बैंक के मैनेजर परमेश्वर रिश्वत की डिमांड करता था। प्रधानमंत्री फसल बीमा की क्लेम राशि रिलीज करने की एवज में ग्रामीण मंगलाराम से 30 हजार की डिमांड की। इस पर पीड़ित ने एसीबी को शिकायत की। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया और शनिवार को आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तीस हजार की राशि भी बरामद कर ली। एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More