Traffic Tail

भीलवाड़ा में चोर ने कान पकड़कर मांगी माफी:सूने मकान में दिनदहाड़े की थी चोरी, आरोपी हाथ जोड़कर बोला सॉरी

भीलवाड़ा की मांडल थाना पुलिस ने धूलखेड़ा में सूने मकान से दिन दहाड़े चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है।पुलिस पूछताछ के दौरान इस युवक द्वारा सोशल मीडिया पर एचबीएस गैंग से जुड़कर फोटो वीडियो अपलोड और आगे फिर कभी चोरी की वारदात नहीं करने को लेकर एक वीडियो बनवाया, जिसमें ये चोर हाथ जोड़कर कान पड़कर सॉरी बोलता हुआ नजर आ रहा है ।

यह था मामला

थाना प्रभारी रोहिताश्व यादव ने बताया की 22 दिसंबर को धूलखेड़ा निवासी पन्ना लाल माली ने रिपोर्ट दी थी कि वो और उसकी पत्नी दोपहर करीब 12 बजे घर बंद कर खेत पर गए थे। शाम 6:30 बजे वापस लौटने पर घर के पीछे वाले मुख्य गेट की जाली कटी मिली। अंदर कमरे की खिड़की खुली थी और पलंग के ताले टूटे हुए थे।

कान पकड़कर सॉरी बोलता चोर
कान पकड़कर सॉरी बोलता चोर

सोना-चांदी ओर कैश चुराया

अज्ञात चोर घर से सोने की 2 रामनवमी, 6 मोती, 6 मादलिया (कुल वजन करीब 7 तोला) और 30 हजार रुपए नकद चुरा लिए ओ चांदी की 2 कंगनियां मौके पर ही छोड़ गया।इस रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी को पकड़ा

पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और पूर्व में संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल रहे संदिग्धों से पूछताछ की। इसी दौरान संदेह के आधार पर घनश्याम माली को डिटेन कर पूछताछ की गई, जहां उसने चोरी करना स्वीकार किया।आरोपी की निशानदेही पर सोने के आभूषण (रामनवमी व मादलिया) और 30 हजार रुपए नकद बरामद कर लिए गए हैं।

हाथ जोड़कर माफी मांगता युवक
हाथ जोड़कर माफी मांगता युवक

सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करता

आरोपी आपराधिक गतिविधियों का वीडियो बनाकर एचबीएस नामक ग्रुप के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालता था। जिसे पुलिस ने पुनः वीडियो बनवाकर ऐसी गतिविधी कभी नहीं दोहराने की बात सोशल मीडिया पर भी डलवाई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More