Traffic Tail

पुलिस ने नाकाबंदी पर रोका तो भगाई कार:तलाशी के दौरान मिला 136 किलो डोडा पोस्त, गाड़ी में 4 फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं

जोधपुर ग्रामीण में एक कार से 136.640 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा पोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने गाड़ी को रोकने के लिए निर्देश दिए थे, लेकिन तस्कर कार तेज भगाते हुए झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने एक लग्जरी एस-क्रॉस कार भी जब्त की। कार में चार फर्जी नंबर प्लेटें भी मिलीं।

जोधपुर ग्रामीण की पीपाड़ शहर थाना क्षेत्र में 31 दिसंबर का मामला है। पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के विशेष अभियान के तहत कार्रवाई कर रही है।

कार में सात प्लास्टिक कट्टों में भरा 136.640 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। वहीं कार की नंबर प्लेट पर लाल पट्टी भी लगी हुई थी।
कार में सात प्लास्टिक कट्टों में भरा 136.640 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। वहीं कार की नंबर प्लेट पर लाल पट्टी भी लगी हुई थी।

नाकाबंदी में रोका तो कार तेज भगाई, झाड़ियों में छोड़कर भागे तस्कर ग्रामीण SP नारायण टोगस ने बताया- 31 दिसंबर की रात को थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अमीलाल अपनी टीम के साथ नाकाबंदी पर मौजूद थे। इसी दौरान RJ19 CK 0272 नंबर की एस-क्रॉस कार बोयल रोड की तरफ से आती नजर आई। पुलिस को देखकर ड्राइवर ने कार घुमाई और भागने लगा। इस पर टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर ड्राइवर और साथी कार छोड़कर बबूल की झाड़ियों में भाग निकले।

कार में तलाशी लेने पर उसमें सात प्लास्टिक कट्टों में भरा 136.640 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। कार की नंबर प्लेट पर लाल पट्टी भी लगी हुई थी। पुलिस ने NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More