Traffic Tail

राजस्थान के 44 पुलिस इंस्पेक्टर बने RPS:नए साल पर मिला पदोन्नति का तोहफा; गृह विभाग ने जारी किए आदेश

जयपुर राजस्‍थान के 44 इंस्‍पेक्टरों को नए साल पर प्रमोशन का तोहफा म‍िला है। पुल‍िस निरीक्षक RPS अध‍िकारी बन जाएंगे। गृह विभाग के संयुक्त शासन सचिव आनंदी लाल वैष्णव ने आदेश जारी किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार देवेंद्र प्रताप वर्मा, मदनलाल, राजेंद्र बाफना, अचलदान रत्नू, पुरुषोत्तम महरिया, बनवारी लाल मीणा, बाबूलाल मीणा, रामनिवास मीणा, अजयकांत रतूड़ी और रविंद्र कुमार को आरपीएस अधिकारी बनाया गया है। इसके साथ ही मुकेश शर्मा, धर्मेंद्र पेवा, बाबूलाल चौधरी, सरोज धायल, शिखा विश्नोई, बुद्धाराम, छत्तर सिंह, देरावर सिंह, राजेंद्र कुमार शर्मा, राजेश यादव, राजकुमार टेलर, निशा भटनागर, घनश्याम शर्मा, लक्ष्मीनारायण, दिनेश कुमार, निरंजन प्रताप सिंह, श्याम सिंह रत्नू, महावीर सिंह यादव, वीरेंद्र कुमार, रणजीत सिंह, अशोक चौधरी, रविंद्र प्रताप, मांगीलाल विश्नोई और नरेंद्र कुमार को भी आरपीएस के पद पर पदोन्नति दी गई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More