राजस्थान के 44 इंस्पेक्टरों को नए साल पर प्रमोशन का तोहफा मिला है। पुलिस निरीक्षक RPS अधिकारी बन जाएंगे। गृह विभाग के संयुक्त शासन सचिव आनंदी लाल वैष्णव ने आदेश जारी किए हैं। इसमें जयपुर ग्रामीण के चौमूं थाने के SHO प्रदीप शर्मा का भी नाम शामिल है।
प्रदीप शर्मा हाल ही में चौमूं में मस्जिद के बाहर पत्थरबाजी मामले को लेकर चर्चा में आए थे। उनको लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि प्रदीप शर्मा चुनाव लड़ने की फिराक में हैं। प्रदीप शर्मा अब डिप्टी रैंक के अधिकारी बन गए हैं।
विभाग ने अग्रिम आदेश तक यथावत और वर्तमान पद पर रहने के आदेश जारी किए गए हैं।
गृह विभाग से जारी लिस्ट








