Traffic Tail

न्यू-ईयर पर खुले रहेंगे खाटूश्याम बाबा के पट, 72घंटे दर्शन:VIP दर्शनों पर रोक,3 हजार सुरक्षाकर्मी लगाए; जानिए, मेले में क्या खास व्यवस्था रहेगी

न्यू ईयर से पहले सीकर के फेमस खाटूश्याम मंदिर में भक्तों की भीड़ पहुंचना शुरू हो चुकी है। आज मंदिर में दर्शनों के लिए आने भक्तों से सभी 14 लाइन फुल हैं। आज से लेकर 2 जनवरी तक यहां पर लाखों भक्त दर्शन करने के लिए आएंगे।

मंदिर में आज दर्शनों की सभी 14 लाइन फुल हैं।
मंदिर में आज दर्शनों की सभी 14 लाइन फुल हैं।

श्री श्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि भीड़ को देखते हुए 30-31 दिसंबर और 1 जनवरी को लगातार मंदिर में दर्शन चालू रहेंगे। मंदिर परिसर की विशेष सजावट की जाएगी। इसके अलावा दर्शन मार्ग में भक्तों के लिए पानी की व्यवस्था भी की गई है।

बता दें कि इस बार 31 दिसंबर और 1 जनवरी को रींगस से खाटू तक का 17 किलोमीटर का मार्ग नो व्हीकल जोन रहेगा। इस दौरान यहां केवल पैदल यात्री और इमरजेंसी सेवा के वाहन ही जा सकेंगे।

चारण खेत में बनाया गया जिगजैग,भीड़ बढ़ने पर भक्तों को यहां से दर्शनों के लिए ले जाया जाएगा।
चारण खेत में बनाया गया जिगजैग,भीड़ बढ़ने पर भक्तों को यहां से दर्शनों के लिए ले जाया जाएगा।

जगह-जगह मेडिकल कैंप और सीसीटीवी लगाए

मेले में भीड़ बढ़ने पर भक्तों को चारण खेत होते हुए मंदिर की तरफ लाया जाएगा। ऐसे में दर्शन करने में भी ज्यादा समय लगेगा। मेले में भीड़ को देखते हुए करीब 3000 सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है। जो पूरे मेला परिसर में हर प्वाइंट पर तैनात रहेंगे।

इसके अलावा मंदिर कमेटी के सीसीटीवी कैमरों से भी यहां पर निगरानी रखी जाएगी। जगह-जगह मेडिकल कैंप भी लगाए गए हैं। जिससे भक्तों को किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी होने पर तुरंत उपचार मिल सके।

खाटू श्याम मंदिर में न्यू ईयर पर नहीं होंगे VIP दर्शन

मेले के दौरान VIP दर्शनों पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी। केवल प्रोटोकॉल के तहत ही दर्शन हो सकेंगे। चेन स्नेचिंग जैसी वारदातों को रोकने के लिए सादा वर्दी में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मेले को देखते हुए 52 बीघा पार्किंग सहित कुल 4 जगह पर पार्किंग व्यवस्था की गई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More