Traffic Tail

कोटा में लिव-इन में रह रहे युवक की मौत:पिता का आरोप- बेटा अपनी पार्टनर से परेशान था ; 3 साल से दोनों साथ थे

कोटा में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की मौत हो गई। युवक के पिता ने बेटे की लिव-इन पार्टनर महिला पर ही आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटे की मौत में महिला की भूमिका संदिग्ध है। दोनों के बीच झगड़े होते थे। मामला कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र का है।

युवक शुभम तिवारी (31) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का रहने वाला था। लिव-इन-पार्टनर उसे हॉस्पिटल लेकर गई थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। युवक के परिजन भी देर रात कोटा पहुंच गए थे। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

3 साल से लिव-इन में रह रहा था युवक कुन्हाड़ी थाने के हेड कॉन्स्टेबल ने बताया कि युवक कई सालों से कोटा के कुन्हाड़ी क्षेत्र की बालिता रोड स्थित एक मल्टीस्टोरी में चंडीगढ़ की रहने वाली 45 साल की महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। युवक प्राइवेट जॉब में था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों रविवार रात खाना खाने के बाद सो गए थे। शुभम की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया था।

पिता ने लिव-इन पार्टनर पर लगाए आरोप युवक के पिता महेश कुमार तिवारी ने बेटे के साथ रह रही महिला पर आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि बेटे और उस महिला के बीच अक्सर झगड़े होते थे। महिला ने आज सुबह बेटे की मौत की सूचना दी थी, जिसके बाद वे कोटा पहुंचे।

परिजनों ने महिला की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। शुभम पहले अपनी पत्नी और एक बेटी के साथ रह रहा था। 2022 में उसकी पत्नी कोटा से चली गई थी। दोनों का डिवोर्स का केस चल रहा है। उसके बाद वह महिला के साथ लीव-इन में रहने लगा। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद होगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More