Traffic Tail

बॉयफ्रेंड ने शादी से इनकार किया, छात्रा ने जहर खाया:हॉस्पिटल ले जाते समय दम तोड़ा, 3 साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

बांसवाड़ा में बॉयफ्रेंड के शादी से इनकार करने से आहत 12वीं की छात्रा ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही छात्रा की मौत हो गई।

मामला बांसवाड़ा के आंबापुरा थाना क्षेत्र के काला नाला गांव का है। थानाधिकारी रमेशचंद्र ​ने बताया की शाम करीब 6 बजे घटना है, कंट्रोल रूम से सूचना मिली है। परिजनों से रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे।

पड़ोस के गांव के युवक से चल रहा था अफेयर

जानकारी के अनुसार, जहरीली दवा पीने से 12वीं में पढ़ने वाली 18 साल की युवती की मौत हो गई। उसका पिछले 3 साल से पास के ही एक गांव के युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। युवती उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक लगातार टालमटोल कर रहा था।

​फोन पर बहस हुई थी

​बताया जा रहा है कि युवती ने शादी को लेकर फोन पर युवक से बात की थी, लेकिन युवक ने शादी करने से साफ मना कर दिया था। इससे आहत होकर युवती ने घर में रखी जहरीली दवा पी ली।

जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे निजी एम्बुलेंस से उपचार के लिए एमजी अस्पताल ले जा रहे थे। हॉस्पिटल पहुंचने से पहले रास्ते में ही छात्रा की मौत हो गई। शव को एमजी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवा गया है। सोमवार को परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More