Traffic Tail

विधायक नौक्षम चौधरी ने अफसरों को फटकार लगाई:बोलीं- लोगों को पानी नहीं पिला सकते तो मेरे दफ्तर का कनेक्शन भी काट दो

कामां विधायक नौक्षम चौधरी को लोगों ने पानी की समस्या बताई तो उन्होंने अफसरों को फोन पर फटकार लगाई। बोलीं- अगर जनता को पानी नहीं पिला सकते तो मेरे दफ्तर का कनेक्शन काट दो। विधायक नौक्षम शुक्रवार को कामां में लोगों से बातचीत कर रही थी।

दरअसल, भाजपा का ‘विकास रथ’ जब कस्बे में पहुंचा तो लोगों ने बताया कि 6 दिनों से पानी की एक बूंद नहीं आई है। यह परेशानी सुन विधायक नौक्षम चौधरी ने तुरंत जलदाय विभाग के अधिकारी को कॉल लगाया और कहा- यहां हर वार्ड की महिलाएं बैठी हैं। इनका कहना है कि 6-6 दिन तक पानी नहीं आता है। आप इस समस्या का तुरंत समाधान करें। अगर आपको लगता है कि जनता प्यासी रह सकती है तो मेरे दफ्तर का कनेक्शन भी काट दो।

'विकास रथ' के कामां पहुंचने पर विधायक नौक्षम चौधरी ने लोगों को संबोधित किया।
‘विकास रथ’ के कामां पहुंचने पर विधायक नौक्षम चौधरी ने लोगों को संबोधित किया।

अधिकारियों से कहा- वार्ड-वार्ड जाकर जांच करो विधायक नौक्षम चौधरी ने चेतावनी देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि कल ही वे हर वार्ड का दौरा करें और जमीनी हकीकत का पता लगाकर पानी की समस्या का समाधान करें। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो अपना देख लिजिए।

कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने विधायक से पानी की समस्या की शिकायत की थी।
कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने विधायक से पानी की समस्या की शिकायत की थी।

अब ‘कामां’ बनेगा ‘कामवन’ पानी की किल्लत को लेकर अफसरों की क्लास लगाने के बाद विधायक ने कामां की जनता को एक बड़ी खुशखबरी भी दी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने वाली है। नए साल में कामां का नाम बदलकर ‘कामवन’ कर दिया जाएगा, जो क्षेत्र की सांस्कृतिक और पौराणिक पहचान को वापस लौटाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More