Traffic Tail

मुख्यमंत्री का गहलोत पर तंज- दो साल की तुलना करें:पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प मेले का किया उद्घाटन, ऑपरेशन सिंदूर थीम, सेना के हथियार देखे

जोधपुर के रामलीला मैदान (रावण चबूतरा) में चल रहे 35वें पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 का आज औपचारिक उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मेला स्थल पहुंचकर उत्सव का उद्घाटन किया। मेले में लगी स्टॉल्स व ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित विशेष डोम का अवलोकन किया। 25 दिसंबर से शुरू हुए इस 10 दिवसीय उत्सव में 15 डोम में 800 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए हैं, जिनमें उद्योग, हस्तशिल्प, पंच गौरव उत्पाद और सैन्य हथियारों की प्रदर्शनी शामिल है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भले ही जोधपुर का भी प्रतिनिधित्व करते रहे, लेकिन उनके कार्यकाल की शुरुआत के दो साल और भाजपा सरकार के दो साल में हुए कार्यों की तुलना करने की चुनौती दे डाली। उन्होंने कहा कि हम काम करने में विश्वास करते हैं और कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने में।

उत्सव के मुख्य संयोजक महावीर चोपड़ा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस साल भी पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा उद्योग मेला आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली और राज्य पशु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

मंच से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम गहलोत के दो साल और खुद के दो साल में किए गए कार्यों का ब्यौरा दिखाते हुए तंज कसा।
मंच से अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम गहलोत के दो साल और खुद के दो साल में किए गए कार्यों का ब्यौरा दिखाते हुए तंज कसा।

सेंट्रल पांडाल में पश्चिमी राजस्थान के उद्योगों की प्रदर्शनी

लघु उद्योग भारती के प्रांत महामंत्री सुरेश कुमार विश्नोई ने बताया कि नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। तत्पश्चात उन्हें सेंट्रल पांडाल में ले गए, जहां पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख उद्योगों, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसके माध्यम से क्षेत्र की आर्थिक क्षमता और उद्यमिता को प्रदर्शित किया गया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मेले में लगे विभिन्न डोम का जायजा लिया, जिनमें ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आधारित विशेष डोम प्रमुख आकर्षण है। इस डोम में भारतीय सेना के प्रमुख वेपन ब्रह्मोस और एस-400 की प्रतिकृति लगाई गई है, साथ ही आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी भी रखी गई है। इसके अलावा, राज्य सरकार की पंच गौरव पहल के तहत हर जिले के प्रमुख उत्पाद, खेल, कृषि उत्पाद, पर्यटन स्थल और वन उत्पाद को प्रदर्शित करने वाला विशेष डोम भी मुख्यमंत्री ने देखा।

मंच पर राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ भाजपा के जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेताओं के साथ संघ और अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
मंच पर राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ भाजपा के जनप्रतिनिधि और स्थानीय नेताओं के साथ संघ और अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

आत्मनिर्भर भारत और युवा उद्यमिता पर फोकस

उत्सव में आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ी लाइव मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स लगाई गई हैं, जहां मौके पर ही विभिन्न उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। युवाओं को सैन्य सेवाओं से जोड़ने के लिए बीएसएफ, आर्मी और एयरफोर्स की भर्ती प्रक्रियाओं और गतिविधियों की जानकारी देने के लिए विशेष काउंटर भी स्थापित किए गए हैं।

करीब 220 स्टॉल्स केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के हैं, जहां योजनाओं, सब्सिडी और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी जा रही है। मेले में आने वालों के लिए बोइंग विमान पर सेल्फी की विशेष व्यवस्था भी की गई है, जो आमजन के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

मंच के ठीक सामने पूर्व सैन्य अधिकारियों के लिए बैठने की व्यवस्था रही। लेकिन आयोजकों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक के भाषण में सेना, ऑपरेशन सिंदूर या शौर्य गाथा का जिक्र नहीं होने से इनमें नाराजगी भी नजर आई।
मंच के ठीक सामने पूर्व सैन्य अधिकारियों के लिए बैठने की व्यवस्था रही। लेकिन आयोजकों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक के भाषण में सेना, ऑपरेशन सिंदूर या शौर्य गाथा का जिक्र नहीं होने से इनमें नाराजगी भी नजर आई।

प्रतिदिन बिजनेस सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम

मेले में रोजाना दोपहर में विभिन्न विषयों पर बिजनेस सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें MSME में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आत्मनिर्भर भारत, पंच गौरव योजना, महिला उद्यमिता और स्टार्टअप जैसे विषय शामिल हैं। शाम 7 बजे से 10 बजे तक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होता है, जिसमें देशभक्ति गीत, राजस्थानी लोक नृत्य, फैशन शो, कॉमेडी और कवि सम्मेलन जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

महिलाओं और बच्चों के लिए रोजाना अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं, जिनमें मेहंदी, ड्राइंग, फैंसी ड्रेस, अग्निरहित पाककला, कशीदाकारी, गायन, चेस और पॉट पेंटिंग शामिल हैं। 4 जनवरी तक चलने वाले इस उत्सव में हजारों आगंतुकों के आने की उम्मीद है।

मंच से किसी को याद नहीं आया ऑपरेशन सिंदूर

इस बार का मेला ऑपरेशन सिंदूर थीम पर आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों व जनप्रतिनिधियों ने सेना के शौर्य से जुड़े संस्मरणों को लेकर लगाई गई विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया, लेकिन मंच पर किसी ने भी इसका जिक्र तक नहीं किया। ऐसे में सेना के सेवानिवृत्त उच्चाधिकारियों और पूर्व सैन्यकर्मियों में भी खासी नाराजगी दिखी। इतना ही नहीं, उद्घाटन समारोह के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर भी इन पूर्व सैनिकों-अधिकारियों के चेहरों पर नाखुशी स्पष्ट दिखाई दी।

उद्घाटन समारोह के दौरान शहर के कई प्रबुद्धजन और भाजपा के पदाधिकारियों की भी रही मौजूदगी।
उद्घाटन समारोह के दौरान शहर के कई प्रबुद्धजन और भाजपा के पदाधिकारियों की भी रही मौजूदगी।

वहीं, मेले का दूसरा दिन होने के चलते शाम को लोगों की आवाजाही जरूर बढ़ी नजर आई। ऐसे में आने वाले दिनों में मेला देखने वालों की यह तादाद बढ़नी तय मानी जा रही है। यहां पहुंचने वाली महिलाओं और बच्चों में अपनी पसंद की चीजें खरीदने और विभिन्न प्रदर्शनी को लेकर भी उत्सुकता नजर आ रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More