Traffic Tail

नाइजीरियन कर रहे राजस्थान में एमडी ड्रग्स तस्करी:हरियाणा-दिल्ली में छिपे थे, अवैध तरीके से भारत में थे ठहरे

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने एमडी ड्रग्स तस्करी को लेकर खुलासा किया गया है। हरियाणा-दिल्ली में छिपे दो नाइजीरियन को एमडी ड्रग्स तस्करी में अरेस्ट किया गया है। नाइजीरियन तस्कर अवैध तरीके से भारत में रहकर राजस्थान में एमडी ड्रग्स सप्लाई कर रहे थे। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से जयपुर सहित राजस्थान के अन्य शहरों में नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जा रही है।

स्पेशल कमिश्नर जयपुर राहुल प्रकाश ने बताया- एमडी ड्रग्स तस्करी में आरोपी टौची और हेंडरी निवासी नाइजीरिया को अरेस्ट किया है। ड्रग्स तस्कर टौची को हरियाणा के फरीदाबाद और हेंडरी को दिल्ली में सीएसटी जयपुर की टीमों ने दबिश देकर पकड़ा है। तीन दिन पहले सीएसटी ने ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में कार सवार तीन तस्करों 5.50 लाख रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा था। जिनसे पूछताछ की तो बताया कि ये ड्रग्स फरीदाबाद में नाइजीरियन नागरिक टौची से लेकर आए है।

पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची और टौची को पकड़कर पूछताछ की तो उसने दिल्ली में हेंडरी से लेना बताया। इसके बाद टीम ने दिल्ली से हेंडरी को भी पकड़ लिया। अब हेंडरी बड़े सप्लायर और टौची से जयपुर के तस्करों के संबंध में पूछताछ कर तस्दीक की जा रही है।

तस्करों की मिली लिस्ट पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि नाइजीरियन ड्रग्स तस्करों का बीजा अवधि खत्म हो गई थी। उसके बाद भी वह अवैध तरीके से भारत में छिपकर रह रहे थे। पुलिस का गुमराह करने के लिए उन्होंने फेक डॉक्युमेंट भी बना रखे हैं। दोनों आरोपी ड्रग्स तस्कर दिल्ली में बड़े डीलरों से महंगे भावों में ड्रग्स खरीदते थे।

खरीदे गए ड्रग्स में पाउडर मिलाने के बाद राजस्थान के विभिन्न शहरों में सप्लाई कर देते थे। जांच में जयपुर सहित अन्य शहरों के ड्रग्स तस्करों की लिस्ट भी पुलिस ने दोनों आरोपियों से बरामद की है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More