Traffic Tail

जाखड़ बोले-सीकर में छात्र नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र का मजाक:स्टूडेंट्स वर्ग में काफी आक्रोश; आज दोपहर तीन बजे SP ऑफिस पर SFI का विरोध-प्रदर्शन

सीकर में छात्र संगठन स्टूडेंट फैडरेशन ऑफ इंडिया(SFI) ने छात्र नेताओं की बेवजह गिरफ्तारी का विरोध जताया है। 24 दिसंबर को हुई गिरफ्तारियों के विरोध में शुक्रवार को दोपहर तीन बजे SFI के कार्यकर्ता जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।

SFI के कार्यकर्ताओं का आज एक दिवसीय जिला सम्मेलन है, इसके बाद ढाका भवन पर इकट्‌ठे होकर कार्यकर्ता एसपी ऑफिस जाएंगे और विरोध दर्ज करवाएंगे।

सीकर में छात्र नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र का मजाक

SFI राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुभाष जाखड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सीएम के हर दौरे से पहले सीकर में छात्र नेताओं की गिरफ्तारी लोकतंत्र का मजाक है। 24 दिसंबर को सीएम के रामगढ़ शेखावाटी और सालासर दौरे से पहले सीकर और सालासर में पुलिस ने रात को छात्र नेताओं की धरपकड़ की, इससे स्टूडेंट्स वर्ग में काफी आक्रोश है।

छात्र नेताओं के साथ ऐसा सलूक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

जाखड़ ने कहा कि जिस तरह छात्र नेताओं के साथ सलूक किया जा रहा है, ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत में लोकतंत्र है और राजस्थान में छात्र संगठनों का मुख्यमंत्री को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन देना पूरी तरह लोकतांत्रिक है। लेकिन पुलिस-प्रशासन यह बात समझने को तैयार नहीं है और छात्र नेताओं के साथ दमनकारी व्यवहार किया गया।

आज एसपी ऑफिस पर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा

जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एक स्टूडेंट यूनियन की जीत पर सीएम बधाई देते हैं और राजस्थान में पिछले 3 साल से छात्रसंघ चुनाव बंद है। 24 दिसंबर को छात्र नेताओं की बेवजह गिरफ्तारी के पुलिस-प्रशासन के इस दमनकारी कदम के विरुद्ध आज एसपी ऑफिस पर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला सचिव राकेश मुवाल, राजू बिजारणियां, संदीप नेहरा समेत अन्य छात्र नेता मौजूद रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More