Traffic Tail

चाकसू हाईवे पर ट्रेलर-टैंकर की टक्कर, टैंकर ड्राइवर की मौत:सड़क किनारे टैंकर का टायर बदल रहा था ड्राइवर, पीछे से आ रहे ट्रेलर ने मारी टक्कर

शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे चाकसू में नेशनल हाईवे 52 पर सड़क किनारे खड़े टैंकर को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। ट्रेलर की टक्कर से टैंकर के पीछे खड़ा ड्राइवर, टैंकर और ट्रेलर के कैबिन के बीच दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

घटना चाकसू थाना क्षेत्र के हुकण गांव के पास हुई।

नेशनल हाईवे 52 पर पीछे से आ रहा बजरी से भरा ट्रेलर सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गया।
नेशनल हाईवे 52 पर पीछे से आ रहा बजरी से भरा ट्रेलर सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गया।
हादसे में दोनों वाहनों के बीच फंसा ड्राइवर
हादसे में दोनों वाहनों के बीच फंसा ड्राइवर
टैंकर केमिकल से भरा था, टक्कर के बाद टैंकर से केमिकल हाईवे पर बह गया।
टैंकर केमिकल से भरा था, टक्कर के बाद टैंकर से केमिकल हाईवे पर बह गया।

टायर बदलने के लिए खड़ा किया था टैंकर

थानाधिकारी मनोहरलाल मेघवाल ने बताया – केमिकल से भरे कैप्सूल टैंकर का टायर फट गया था। चालक टायर बदलने के लिए वाहन के पास काम कर रहा था। तभी पीछे से आ रहे बजरी से लदे एक ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक दोनों वाहनों और बजरी के बीच फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल के शव को चाकसू मॉर्च्युरी रखवाया गया। हादसे में टैंकर का हेल्पर भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वही ट्रेलर ड्राइवर दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दोनों वाहनों के बीच फंसा शव

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का केबिन पूरा टैंकर की तरफ मुड़ गया और बजरी भी टैंकर पर गिर गई। इससे बीच में खड़ा ड्राइवर दोनों वाहनों और बजरी के बीच फंस गया। क्रेन की मदद से चालक के शव को वाहनों और बजरी के बीच से बाहर निकाला गया। रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी कठिनाई हुई। टक्कर के बाद केमिकल से भरे टैंकर से केमिकल रिसाव होने लगा, जिससे रेस्क्यू और भी कठिन हो गया। वही सड़क पर पूरा केमिकल बह जाने की वजह से जाम लग गया।

हादसे में घायल हेल्पर को एम्बुलेंस की मदद से जयपुर लाया गया।
हादसे में घायल हेल्पर को एम्बुलेंस की मदद से जयपुर लाया गया।

हेल्पर जयपुर रेफर दुर्घटना थाना के इंचार्ज राम रतन चौधरी ने मृतकों और घायलों की पहचान की। मृतक चालक की पहचान बूंदी जिले के बहड़ा वाली गांव निवासी कैलाश मीणा (39) पुत्र परमानंद के रूप में हुई है। घायल हेल्पर करौली जिले के बरेड़ा निवासी भगवान (32) पुत्र छोटू लाल भील है। घायल को एम्बुलेंस से जयपुरिया अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद बाधित हुए यातायात को सुचारू कर दिया गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More