Traffic Tail

पाली के सुमेरपुर में पशुपालन मंत्री ने किया निर्माणाधीन पीएचसी का निरीक्षण

पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली जिले के प्रवास के दौरान बुधवार को सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव दुजाना में निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। 1 करोड़ 59 लाख रुपए की लागत से बन रहे इस पीएचसी भवन के निरीक्षण के दौरान मंत्री कुमावत ने दीवारों की तराई कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए एनएचएम के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने पीएचसी भवन के निर्माण कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को कार्य में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के संबंध में विशेष निर्देश दिए।
मंत्री कुमावत बताया कि इस अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे स्थानीय निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का फायदा मिल सकेगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More