Traffic Tail

खाद्य मंत्री के प्रयासों से बीकानेर के राजेरा के किसानों को अब दिन में मिलने लगी बिजली

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के प्रयासों से बीकानेर के राजेरा गांव के किसानों को अब दिन में ही बिजली मिलने लगी है। इससे उन्हें राहत मिली है।
मंत्री गोदारा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश में किसानों को सोलर सहित अन्य माध्यमों से दिन में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

लूणकरणसर में भी यह पहल कर दी गई है। इसके लिए राजेरा के 33/11 केवीए के जीएसएस पर 5 एमवीए के दो अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इनके माध्यम से किसानों को प्रातः 6 से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रारम्भ कर दी गई है। इससे किसानों को खेती संबंधी कार्यों के लिए रात को जागना नहीं पड़ेगा और वे सर्दी, गर्मी अथवा अन्य किसी प्रकार की प्रतिकूल परिस्थितियों में अपने घर में रह सकेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने दिसम्बर, 2026 तक किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसकी शुरूआत राजेरा से की गई है। जहां दो ब्लाॅक में दिन में विद्युत आपूर्ति की जाने लगी है। उन्होंने बताया कि विधानसभा के अन्य क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से यह व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे किसानों को राहत मिल सके।

उन्होंने बताया कि लूणकरणसर कृषि निर्भर क्षेत्र है। इसके मद्देनर किसानों की सहूलियत को ध्यान रखते हुए ऐसे नवाचार किए जा रहे हैं। पंचायत समिति प्रधान राजकुमार कस्वां ने बताया कि खाद्य मंत्री द्वारा मंगलवार को दोनों पावर ट्रांसफार्मर के लोकार्पण के साथ ही किसानों को दिन में विद्युत आपूर्ति की यह व्यवस्था लागू कर दी है।
मंत्री गोदारा का यह प्रयास लूणकरणसर क्षेत्र के किसानों के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। अब किसानों को भयंकर ठंड में रात के समय काम नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मंत्री गोदारा द्वारा किसानों के हित में अनवरत प्रयास किए आज रहे हैं। इसी दिशा में यह निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More