Traffic Tail

सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर गिरादड़ा पहुंची विकास रथ यात्रा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के सुशासन के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गिरादड़ा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में विकास रथ यात्रा का आयोजन किया गया।ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इस यात्रा का स्वागत किया।विकास रथ के माध्यम से भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को डिजिटल एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया।योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में प्रस्तुत की गई। स्थानीय विधायक व पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने भी ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।उन्होंने बताया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक सभी सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।साथ ही मंत्री जोराराम कुमावत ने यह भी कहा कि विकास रथ यात्रा सुशासन,विकास और जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।इसके अलावा इस विकास रथ यात्रा ग्राम पंचायत भांवरी,दयालपुरा,रूपावास में भी विकास रथ यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।

इसी दौरान मंत्री जोराराम कुमावत ने गिरादड़ा के चतरदास महाराज सामुदायिक भवन के पास नवनिर्मित टीन शेड का फीता काटकर लोकार्पण किया। यह टीन शेड पंचायत समिति मद से करीब तीन लाख रुपए की लागत से निर्मित किया गया है।

इस मौके पर पाली की पूर्व प्रधान के प्रतिनिधि पुखराज पटेल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह,जिला मंत्री दिनेश सिंह राजपुरोहित,सहायक बीडीओ सुरेंद्र सिंह,दयालपुरा के सरपंच प्रतिनिधि हितेश,उप सरपंच नरपत सिंह फौजी, गिरादड़ा के प्रशासक मंगलाराम मीणा, डीवाईएसपी ग्रामीण अमर सिंह आदि मौजूद रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More