Traffic Tail

शंभूगढ़ में ट्रैक्टर की टक्कर से 2 युवकों की मौत:NH-148 डी पर बाइक खड़ी कर बातचीत कर रहे थे, हादसे में 1 नाबालिग गंभीर

भीलवाड़ा के शंभूगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई। नेशनल हाईवे-148 डी पर हुए इस हादसे में एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल भी हुआ है।

शंभूगढ़ थाने के हेड कॉन्स्टेबल सत्यनारायण खटीक ने बताया कि रूपपुरा-अटाली निवासी नरपत सिंह (18), भगवत सिंह (19) और पृथ्वी सिंह (16) नेशनल हाईवे-148 डी पर रूपपुरा चौराहा स्थित पंकज होटल के पास बाइक खड़ी कर बातचीत कर रहे थे।

दोनों युवकों ने मौके पर तोड़ा दम इसी दौरान अटाली की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। यह हादसा इतना भीषण था कि नरपत सिंह और भगवत सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में पृथ्वी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत गुलाबपुरा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उदयपुर रेफर कर दिया गया।

भाग गया ट्रैक्टर ड्राइवर दोनों शवों को गुलाबपुरा मॉर्च्युरी में रखवाया गया। सोमवार को परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More